बिल गेट्स के साथी ने बनाया 300 मिलियन डॉलर कीमत वाला दुनिया का सबसे बड़ा प्लेन
बोइंग 747 और एयरबस जैसे भीमकाय प्लेन देखने के बाद शायद कोई भी यह नहीं सोच रहा था कि इनसे भी बड़ा प्लेन हो सकता है, लेकिन टेक्नोलॉजी जो न करवा दे, वो कम है। दुनिया की फेमस सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के कोफाउंडर यानि बिल गेट्स के साथी पॉल एलेन की कंपनी Stratolaunch Systems ने बनाया है अब तक का सबसे बड़ा प्लेन। जिसका निकनेम है 'Roc’। 300 मिलियन डॉलर लागत से बना यह प्लेन 385 फीट लंबे अपने परों के साथ एक फुटबॉल मैदान से भी ज्यादा बड़ा है। Image source
दुनिया का सबसे बड़ा प्ले‍न उड़ने को तैयार,आसमान में तैरते हुए करेगा सैटेलाइट लॉन्च

यह प्लेन आसमान में उड़ते हुए करेगा सैटेलाइट रॉकेट को लॉंच
Roc’ प्लेन को खासतौर पर सैटेलाइट रॉकेट लॉन्च के लिए बनाया गया है। मतलब यह है कि ‘Roc’ प्लेन, सैटेलाइट और रॉकेट को अपने साथ हजारों फीट की ऊँचाई पर ले जाएगा। सही ऊँचाई पर पहुंचकर प्लेन लॉन्च वेहिकल को गिराएगा। प्लेन से अलग होते ही रॉकेट के फ्यूल बूस्टर चालू हो जाएंगे और वो फिर रॉकेट सैटेलाइट को अंतरिक्ष में ले जाएगा। आसमान में उड़ते प्लेन द्वारा रॉकेट दागने से उस पर दबाव, जमीन पर पड़ने वाले दबाव से कम रहेगा, जिससे वो कम ईंधन खपत से अंतरिक्ष में आसानी से चला जाएगा।  Image source
दुनिया का सबसे बड़ा प्ले‍न उड़ने को तैयार,आसमान में तैरते हुए करेगा सैटेलाइट लॉन्च

28 पहियों वाले प्लेन में लगे हैं बोइंग 747 के 6 इंजन
'Roc’ नाम के इस एरोप्लेन में लगे हैं 28 भारी भरकम पहिए, जिन पर दौड़ते हुए यह प्लेन टेकऑफ और लैंड करेगा। एयरबस प्लेन से करीब 37 मीटर ज्यादा लंबे इस प्लेन को उड़ाने के लिए इसमें बोइंग 747 के बराबर पॉवर वाले 6 इंजन लगे हैं जो इसे हजारों फीट की ऊँचाई पर भी इसे जबरदस्त स्टेबिलटी देते हैं।
दुनिया का सबसे बड़ा प्ले‍न उड़ने को तैयार,आसमान में तैरते हुए करेगा सैटेलाइट लॉन्च

कॉकपिट और 4 पायलट के साथ छुएगा आसमान
इस विशालकाय प्लेन में दो कॉकपिट मौजूद हैं, जिनमें एक समय में कम से कम 4 मेन पायलट बैठकर प्लेन और उसकी मशीनरी को बेहतर ढंग से कंट्रोल कर सकते हैं।
दुनिया का सबसे बड़ा प्ले‍न उड़ने को तैयार,आसमान में तैरते हुए करेगा सैटेलाइट लॉन्च

भारतवंशी अनन्या ने अमरीकियों को सिखाया अंग्रेजी बोलना, बनीं 'नेशनल स्पेलिंग बी' विजेता

उड़ सकता है 6 लाख किलो के वजन के साथ
‘Roc’ नाम के इस बिगेस्ट प्लेन का अपना वजन करीब सवा दो लाख किलो है। अपने पॉवरफुल 6 इंजनों की ताकत से यह विमान करीब 1.3 मिलियन पाउंड यानि 6 लाख किलो वजन के साथ आसमान में उड़ सकता है।
दुनिया का सबसे बड़ा प्ले‍न उड़ने को तैयार,आसमान में तैरते हुए करेगा सैटेलाइट लॉन्च

इस देश में मोटापे के कारण लाखों लोग हुए नौकरी के मोहताज

नए जमाने के ये निशानेबाज ‘महावीर अर्जुन’ को भी पीछे छोड़ देंगे, देखें इनका कमाल

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

बिल गेट्स के साथी ने बनाया 300 मिलियन डॉलर कीमत वाला दुनिया का सबसे बड़ा प्लेन
बोइंग 747 और एयरबस जैसे भीमकाय प्लेन देखने के बाद शायद कोई भी यह नहीं सोच रहा था कि इनसे भी बड़ा प्लेन हो सकता है, लेकिन टेक्नोलॉजी जो न करवा दे, वो कम है। दुनिया की फेमस सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के कोफाउंडर यानि बिल गेट्स के साथी पॉल एलेन की कंपनी Stratolaunch Systems ने बनाया है अब तक का सबसे बड़ा प्लेन। जिसका निकनेम है 'Roc’। 300 मिलियन डॉलर लागत से बना यह प्लेन 385 फीट लंबे अपने परों के साथ एक फुटबॉल मैदान से भी ज्यादा बड़ा है।

यह प्लेन आसमान में उड़ते हुए करेगा सैटेलाइट रॉकेट को लॉंच
Roc’ प्लेन को खासतौर पर सैटेलाइट रॉकेट लॉन्च के लिए बनाया गया है। मतलब यह है कि ‘Roc’ प्लेन, सैटेलाइट और रॉकेट को अपने साथ हजारों फीट की ऊँचाई पर ले जाएगा। सही ऊँचाई पर पहुंचकर प्लेन लॉन्च वेहिकल को गिराएगा। प्लेन से अलग होते ही रॉकेट के फ्यूल बूस्टर चालू हो जाएंगे और वो फिर रॉकेट सैटेलाइट को अंतरिक्ष में ले जाएगा। आसमान में उड़ते प्लेन द्वारा रॉकेट दागने से उस पर दबाव, जमीन पर पड़ने वाले दबाव से कम रहेगा, जिससे वो कम ईंधन खपत से अंतरिक्ष में आसानी से चला जाएगा।  

28 पहियों वाले प्लेन में लगे हैं बोइंग 747 के 6 इंजन
'Roc’ नाम के इस एरोप्लेन में लगे हैं 28 भारी भरकम पहिए, जिन पर दौड़ते हुए यह प्लेन टेकऑफ और लैंड करेगा। एयरबस प्लेन से करीब 37 मीटर ज्यादा लंबे इस प्लेन को उड़ाने के लिए इसमें बोइंग 747 के बराबर पॉवर वाले 6 इंजन लगे हैं जो इसे हजारों फीट की ऊँचाई पर भी इसे जबरदस्त स्टेबिलटी देते हैं।

कॉकपिट और 4 पायलट के साथ छुएगा आसमान
इस विशालकाय प्लेन में दो कॉकपिट मौजूद हैं
, जिनमें एक समय में कम से कम 4 मेन पायलट बैठकर प्लेन और उसकी मशीनरी को बेहतर ढंग से कंट्रोल कर सकते हैं।