यहां पहुंचे पुतिन
पुतिन ने स्कूल के एक उद्घाटन को चिह्नित किया, जहां स्टूडेंट प्लेयर्स कुछ खेलों में हिस्सा ले रह थे। ये खेल सोची में शाइबा के मैदान पर प्रतिभाशाली बच्चों के लिए सीरियस अकादमी की ओर से आयोजित किए गए थे। बताते चलें कि इस जगह को ओलंपिक 2014 में हॉकी के लिए चुना गया था।

अब आइस हॉकी खेलने पहुंचे पुतिन

यहां पुतिन ने भी हिस्सा लिया आइस हॉकी में। उनकी तरफ से यहां खेलने वालों में हॉकी के लेजेंड पावेल बुरे, व्याचेस्लाव फेटिसोव, अलेक्जेंडर ओवेचकिन और येवगेनी मॉल्किन भी शामिल हुए।

अब आइस हॉकी खेलने पहुंचे पुतिन

स्थानीय खबरों से मिली जानकारी
रूस में न्यूज रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार अनुभवी टीम 9-5 के स्कोर के साथ जीत गई, लेकिन अभी भी ये बात साफ नहीं हो सकी है कि पुतिन ने कितने गोल्स का स्कोर बनाया। बीते हफ्ते पुतिन को रूस के प्रधानमंत्री मेदवेदव के साथ इंटेंस वर्कआउट करते देखा गया था। ये दोनों सोची के एक जिम में कई तरह की वर्कआउट कर रहे थे।

अब आइस हॉकी खेलने पहुंचे पुतिन
इससे पहले देखे गए थे वर्कआउट करते हुए
यहां पुतिन के साथ मेहनत करने के बाद मेदवेदव ने उनके साथ बैठकर चाय भी पी। इतना ही नहीं दोनों ने निवास स्थान पर साथ में सुबह का नाश्ता भी किया। पावरलिफ्टिंग ग्लव्स, ग्रे रंग का जॉगिंग बॉटम और प्लेन टी-शर्ट पहनकर पुतिन वर्कआउट करने को लेकर काफी तैयार नजर आ रहे थे। मेदवेदेव के साथ पुतिन ने यहां काफी सहजता के साथ सारे वर्कआउट्स किए। मेदवेदव ने उन्हें केबल क्रॉसओवर पर वर्कआउट करना भी सिखाया।

सीखा था बहुत कुछ
इस केबल क्रॉसओवर को पैरों से पुश करके पुतिन ने काफी बेहतर तरीके से वर्कआउट करनी सीख ली। जिम में पुतिन ने वर्कआउट को अपना काफी समय दिया। वहीं, एक बात तो जाहिर है कि जहां एक ओर पुतिन को 'एक्शन मैन पर्सनालिटी' कहा जाता है, वहीं मेदवेदेव भी ऐसी चीजों को लेकर कुछ पीछे नहीं हैं। इनको भी इससे पहले वैडमिंटन खेलते देखा गया था। इसके अलावा ये आइस हॉकी और जूडो के बहुत बड़े फैन हैं।

Hindi News from World News Desk

 

International News inextlive from World News Desk