-पटेल नगर के नया गांव पेलियो की घटना

-एक साल दो माह पहले ही हुई थी शादी

dehradun@inext.co.in

DEHRADUN : पति-पत्नी के बीच होने वाली तकरार नया गांव पेलियो में आत्महत्या के रूप में सामने आई। विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पटेलनगर पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चरी भेज दिया। मृतका की शादी को अभी महज एक वर्ष से कुछ अधिक का समय ही हुआ था। महिला के डेथ की खबर पुलिस द्वारा उसके कोटद्वार निवासी परिजन को दे दी गई है।

चुन्नी से लगा ली फांसी

संडे देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि नया गांव पेलियो निवासी एक महिला ने सुसाइड कर लिया है। घटनास्थल पर पहुंची नया गांव चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतका का नाम उसके पति विजय कुमार द्वारा रितु (ख्म् वर्ष) बताया गया है। चौकी इंचार्ज सुनिल कुमार ने बताया कि बीते वर्ष ही कोटद्वार निवासी रितु की शादी विजय के साथ हुई थी। विजय कारपेंटर का काम करता था। दोनों के बीच छोटी-छोटी बात पर लड़ाई हुआ करती थी। बताया जा रहा है संडे मॉर्निग भी पति-पत्नी के बीच किसी बात पर बहश हुई, जिसके बाद व्यक्ति अपने काम पर चला गया। शाम करीब पांच बजे पुलिस को सूचना मिली कि विवाहिता ने चुन्नी से फंदा लगाकर जान दे दी है।