रितेश बत्रा डायरेक्टेड 'द लंचबॉक्स' टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में दिखायी जा चुकी है और अब यह ज्युरिख और लंदन फिल्म फेस्टिवल्स में जाएगी. कॉन में इस फिल्म ने इस साल का क्रिटिक्स वीक व्यूअर्स च्वाइस अवार्ड जीता है.

इरफान ने एक इंटरव्यू में कहा, "क्रिटिक्स, व्यूअर्स और फिल्म फेटरनिटी का मानना है कि इसे इंडिया की ओर से ऑस्कर्स के लिए भेजा जाना चाहिए, इसमें आगे तक जाने की पोटेंशियल है." इरफान का मानना है कि यह मौका हाथ से जाने नहीं देना चाहिए. 20 सितंबर को रिलीज होने जा रही 'द लंचबॉक्स' में निमरत कौर और नवाजुद्दीन सिद्धीकी ने भी इंर्पोटेंट रोल प्ले किया है.

                                                                                                                            एजेंसी

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk