रवि निषाद व बासू निषाद की हत्या के बाद जला दिया गया था शव

हत्याकांड का मुख्य आरोपी पूर्व पार्षद वारदात के बाद से था फरार

PRAYAGRAJ: रवि निषाद के साथ बासू के कदम भी बहक गए थे। दोनों की हरकतों से मोहल्ले के लोग परेशान थे। पिछले साल रवि ने मुझ पर फायर किया था, जिसमें मैं बाल-बाल बचा था। बात को हम सब भूल गए थे। लेकिन इसके बाद फिर वह मां से झगड़ा करते हुए धमकी देने लगा। आए दिन उसकी हरकतों से आजिज आकर ईट पत्थर से पीटकर दोनों की हत्या के बाद शव जला दिया। नई झूंसी के मल्लाही टोला में 12 नवंबर को हुए डबल मर्डर केस के मुख्य आरोपी ने ये बातें पुलिस को बताई।

भागने की फिराक में था

पुलिस अधीक्षक गंगापार सुनील सिंह ने पुलिस लाइंस सभागार में मंगलवार को बताया कि नई झूंसी मल्लाही टोला में रवि निषाद व बासू निषाद की हत्या के बाद शव को जलाया गया था। मामले में पूर्व सभासद विष्णु निषाद पुत्र नन्हे निषाद निवासी मल्लाही टोला नई झूंसी समेत कुल सात लोग नामजद थे। इसमें दो महिला समेत पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। मुख्य आरोपी विष्णु फरार चल रहा था। सुबह करीब 11 बजे झूंसी पुलिस को सूचना मिली कि डबल मर्डर का मुख्य आरोपी फरार होने की फिराक में लोटस तिराहे पर खड़ा है। पुलिस ने छापामार कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाली टीम को 25 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की गई है।

05

आरोपितों को पुलिस पहले ही कर चुकी है गिरफ्तार

02

महिलाएं भी शामिल हैं गिरफ्तार आरोपितों में

01

मुख्य आरोपित विष्णु निषाद घटना के बाद से था फरार