18 मीटर ऊंचा क्रिसमस ट्री बना लोगों के आंखों की किरकिरी

दरअसल इस साल यूरोपीय देश सर्बिया ने एक क्रिसमस ट्री खरीदा और उसे राजधानी बेलग्रेद शहर के बीच लगा दिया। लोग बहुत खुश हुए। लेकिन जब लोगों को इसकी कीमत का पता चला तो उनकी भौंहें तन गईं। विरोध का स्वर मुखर हो उठा। लोगों की खुशियां जाती रहीं। विरोधी पार्टियों को मौका मिल गया। मेयर की थू-थू होने लगी। वजह यह थी कि जो क्रिसमस ट्री प्रशासन ने खरीदा था उसकी कीमत 83000 यूरो यानी तकरीबन 63 लाख रुपये थी। किसी को प्लास्टिक के क्रिसमस ट्री की इतनी महंगी कीमत पच नहीं रही थी। अब यह 18 मीटर ऊंचा क्रिसमस ट्री लोगों के आंखों की किरकिरी बना हुआ है।

दुनिया का सबसे महंगा क्रिसमस ट्री,खुश होने की बजाए लोग कर रहे जमकर विरोध

Merry Christmas: ये है असली वजह, इसलिए सजता क्रिसमस ट्री और गिफ्ट देने आते हैं सांता क्लॉज

एंटी करप्शन वेबसाइट का दावा दुनिया में सबसे महंगा

लोगों ने प्रशासन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा दिए। एक एंटी करप्शन वेबसाइट का दावा है कि यह न्यूयॉर्क के रॉकफेलर सेंटर के बाहर लगे दुनिया के सबसे महंगे क्रिसमस ट्री से चार गुना ज्यादा महंगा है। विरोधी पार्टी के नेतृत्व में लोगों ने बेलग्रेद सेंट्रल स्क्वायर पर जमकर प्रदर्शन भी किए। प्रदर्शनकारियों के हाथों में 'शेम ऑन यू' और 'रॉकफेलर से भी बड़ा' लिखे बैनर थे। विरोधी दल इसे जनता के धन की बर्बादी बता रहे हैं। प्रदर्शन में शामिल नागरिकों का कहना था कि विश्वास नहीं होता कि प्रशासन इतना बेशर्म कैसे हो सकता है।

दुनिया का सबसे महंगा क्रिसमस ट्री,खुश होने की बजाए लोग कर रहे जमकर विरोध

दाढ़ी को ही बना दी क्रिसमस ट्री, सजा दिया लाइट से

अबू धाबी में दुनिया का सबसे कीमती क्रिसमस ट्री

दुनिया का सबसे कीमती क्रिसमस ट्री का तमगा अबूधाबी के अमीरात पैलेस होटल के नाम है। यह क्रिसमस ट्री 13 मीटर ऊंचा है। यह होटल की लॉबी में लगा हुआ है। यह क्रिसमस ट्री सोने-चांदी से बना है और हीरे जवाहरतों के खूबसूरत चमकीले रत्नों से सजाया गया है। इसमें सफेद लाइटनिंग की गई है। इसकी कीमत 26.32 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है। इसे सजाने में 181 हीरे, जवाहरात और कीमती रत्नों का इस्तेमाल किया गया है। सिर्फ क्रिसमस ट्री की कीमत 23 लाख रुपये है। इस क्रिसमस ट्री को सजाने में 26 करोड़ रुपये से ज्यादा के हीरे-जवाहरात लगे हैं।

दुनिया का सबसे महंगा क्रिसमस ट्री,खुश होने की बजाए लोग कर रहे जमकर विरोध

क्रिसमस ट्री सजाने से पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें, होंगे बड़े फायदे

International News inextlive from World News Desk