न्याय नगर स्थित दुर्गा मंदिर परिसर 2018 में प्रेमिका को गोली मार कर उड़ा लिया था खुद को

PRAYAGRAJ: झूंसी में प्रेमिका को गोली मारने के बाद प्रेमी द्वारा सुसाइड की घटना पहले भी हो चुकी है। एक साल पूर्व 2018 में न्याय नगर स्थित दुर्गा मंदिर पार्क में एक युवक प्रेमिका को गोली मारने के बाद खुद को उड़ा लिया था। शनिवार को आरके पुरम कॉलोनी में हुई वारदात से लोगों के जेहन में वह घटना ताजा हो गई। एक लंबा वक्त बीतने के बाद भी पुलिस इस घटना में आज तक कुछ खास नहीं कर सकी है।

मां के साथ गई थी दर्शन करने

दुर्गा देवी की मंदिर झूंसी के न्याय नगर मोहल्ले में है। छह सितंबर 2018 को मंदिर परिसर में एक युवक मां उर्मिला उर्फ उमा संग दर्शन करने गई वंशिका (22) को गोली मारकर खुद को उड़ा लिया था। वंशिका हंडिया क्षेत्र के बरौत बाजार निवासी आभूषण कारोबारी रमेश चंद्र सोनी की बेटी थी। सहसों निवासी नाना रामजी ने वंशिका को गोद ले रखा था। वंशिका ज्यादातर नाना के यहां ही रहा करती थी। वह करछना स्थित एक कॉलेज से बीटीसी द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। जांच में युवक के जेब में मिले मोबाइल से उसकी पहचान झूंसी के रहिमापुर निवासी प्यारेलाल यादव के बेटे बृजेश उर्फ विजय यादव (25) के रूप में की गई थी। वह एक टेलीकॉम कंपनी में काम किया करता था। इस मामले में भी पुलिस आज तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी।

वंशिका की भी तय हो गई थी शादी

उस वक्त छान बीन के बाद पुलिस ने मर्ड टू सुसाइड के इस केस का कारण स्पष्ट किया था। बताया गया था कि घटना के चार दिन पहले वंशिका की शादी तय हो गई थी। युवक को यहीं बात नागवार लग गई थी। इसी गुस्से में वह युवती यानी वंशिका को मारने के बाद खुद को गोली मार कर सुसाइड कर लिया। साथ में रही उसकी मां ने पुलिस को बताया था कि बेटी वंशिका पीछे थी।