-चौधरी चरण सिंह जेल में कोली ने कैसे बिताए छह दिन, बना रिकार्ड

Meerut : निठारी कांड के नर पिशाच सुरेंद्र कोली को कुछ समय के लिए बेशक जीवनदान मिल गया हो, लेकिन शासन-प्रशासन की निगाहें उस पर टिकी हुई हैं। शासन ने भी कोली की दिनचर्या पर रिपोर्ट तलब की है। चौधरी चरण सिंह जेल में कोली ने छह दिन कैसे बताए? उसे लेकर एक चार्ट तैयार किया गया है।

दिनचर्या की देनी होगी रिपोर्ट

ख्00म् में राष्ट्रीय स्तर पर तहलका मचाने वाले निठारी कांड के अभियुक्त सुरेंद्र कोली को फांसी की सजा मिलने के बाद चौधरी चरण सिंह जेल के हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया। चौदह सितंबर को सुरेंद्र कोली की फांसी एक सप्ताह के लिए टाल दी गई। जेल सूत्रों की मानें तो तभी से सुरेंद्र कोली काफी राहत महसूस कर रहा है। शासन ने भी चौधरी चरण सिंह जेल में कोली के बिताए छह दिन का ब्यौरा जेल प्रशासन से मांगा है। जेल ने भी कोली के हर रोज का चार्ट तैयार किया हुआ है। कोली दिन में कितना खाना खाता है। उसे खाने में क्या-क्या दिया जा रहा है। उसकी मानसिक दशा क्या है?

अब कैसी है स्थिति

जेल लाए जाने पर और एक सप्ताह फांसी पर रोक लगने के बाद क्या उसकी मानसिक दशा में कोई फर्क आया है। इन सबके बारे में शासन ने रिपोर्ट तलब की है। कोली की पूरी रिपोर्ट को जेल प्रशासन ने शासन को फैक्स द्वारा भेजा है।

सुरेंद्र कोली की दिनचर्या से लेकर उसकी सारी गतिविधियों का चार्ट बनाया जा रहा है। शासन से आए आदेश के बाद फैक्स कर दिया गया है। साथ ही जेल के रिकार्ड में भी उसके प्रत्येक दिन को अंकित किया जा रहा है।

-मोहम्मद हुसैन मुस्तफा रिजवी, जेल अधीक्षक