-स्मार्ट सिटी की राह पर गोरखपुर

- स्ट्रीट लाइट पर खर्च होंगे 55.76 लाख

- टेंडर की प्रक्रिया शुरू, जल्द होगा काम

GORAKHPUR: नगर निगम ने सिटी को स्मार्ट बनाने की कवायद शुरू कर दी है। अंडरग्राउंड केबिल बिछने से अंधेरे की जद में आई सिटी की सड़कें फिर रोशन होंगी। नगर निगम प्रशासन सड़कों पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था करने जा रहा है। इसके लिए 55.76 लाख रुपए का बजट भी जारी कर दिया गया है।

229 नए पोल लगेंगी स्ट्रीट लाइटें

निगम द्वारा सिटी के कई एरियाज में अंडरग्राउंड केबिल बिछाए जाने के कारण बिजली के पोल हटा दिए गए हैं। जिससे इन एरियाज की स्ट्रीट लाइटें हट जाने के कारण शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। सिटी की गलियों में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए निगम ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। सिटी के घोष कंपनी चौक से नखास चौक, डीएवी डिग्री कॉलेज से कुशवाहा गली, बक्शीपुर से थवईपुल, आर्यनगर, जटाशंकर, आर्यनगर चौक से गंगेज होटल तक करीब 229 पोल लगाए जाएंगे। इन पोल पर स्ट्रीट लाइटें लगाई जानी हैं। निगम ने सभी तैयारियां कर ली हैं। जल्द ही सिटी की गलियां स्ट्रीट लाइट की रोशनी से जगमग होंगी।

यहां होगी पथ प्रकाश की व्यवस्था

- घोष कंपनी चौक से नखास चौक तक - 11.37 लाख

- डीएवी डिग्री कॉलेज के पीछे कुशवाहा गली में - 14.71 लाख

- बक्शीपुर से थवईपुल तक - 2.87 लाख

- थवईपुल से आर्यनगर चौक तक - 7.36 लाख

- आर्यनगर चौक से जटाशंकर तक -11.76 लाख

- आर्यनगर चौक से गंगेज होटल तक - 7.69 लाख

वर्जन

सिटी में पथ प्रकाश के विस्तार के लिए बजट मिल चुका है। टेंडर प्रक्रिया होते ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा।

- डीके सिन्हा, अपर नगर आयुक्त