PATNA: चीनी यात्री ह्वेनसांग की बिहार यात्रा पर शोध कर रही यूनिवर्सिटी ऑफ कार्डिफ की टीम ने शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी से मुलाकात की। प्रो। मैक्स डीग इस टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। बातचीत के दौरान प्रो। डीग ने बताया कि बिहार की विरासत और बौद्ध धर्म उनके शोध का एक हिस्सा है। उन्हें भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण से भी सहयोग मिल रहा है। चौधरी ने कहा कि यह उनके लिए प्रसन्नता का विषय है कि बिहार विरासत विकास समिति के सहयोग से प्रो। डीग के नेतृत्व में चीनी यात्राी ह्वेनसांग की ऐतिहासिक यात्रा वृतान्त पर शोध् कार्य किया जा रहा है।

इतिहास का अंग बनेगा निष्कर्ष

इनके शोध से जो निष्कर्ष निकलेगा, वह हमारे इतिहास का अंग बनेगा। इस प्रयास के लिए उन्होंने टीम को बधाई दी। कहा कि इस काम में वे हर तरह से सहयोग करने के लिए तैयार हैं। टीम में प्रो। डीग के अलावा आइआइटी कानपुर के प्रो। जावेद मल्लिक, नेशनल इंस्टीटयूट ऑफ एडवांस स्टडीज के डा। एमडी रजनी, कार्डिफ यूनिवर्सिटी के आर्किलॉजिकल डिपार्टमेंट के डॉ। रिचर्ड मोडयूक, डॉ लक्ष्मी ग्रीव्स एवं बिहार विरासत विकास समिति के कार्यपालक निदेशक डॉ। विजय कुमार चौधरी मौजूद थे।