1- मेलेनियां ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप की तीसारी पत्नी मेलेनिया ट्रंप स्लोवेन अमेरिकन सुपर मॉडल है। अब वह अमेरिका की प्रथम महिला हैं। डोनाल्ड ट्रंप और मेलेनिया की मुलाकाल न्यूयॉर्क सिटी में 1998 में एक फैशन वीक के दौरान हुई थी। ट्रंप उस समय मार्ला के साथ थे। इसके बाद भी ट्रंप और मेलेनिया ने एक दूसरे को डेट करना शुरु कर दिया। मेलेनिया और ट्रंप ने 7 सालों तक एक दूसरे को डेट किया। 2005 में दोनो ने शादी कर ली। 2006 में मेलेनिया ने एक बेटे को जन्म दिया जिसका नाम बेरोन विलियम ट्रंप रखा। मेलेनिया ट्रंप के पहले बेटे से 8 साल छोटी हैं। मेलेनिया 20 जनवरी 2017 को यूएस की पहली सबसे खूबसूरत और फैशनेबल प्रथम महिला होंगी।

असल जिंदगी में इतने रसिया है डोनाल्‍ड ट्रंप

2- इवान ट्रंप

इवान ट्रंप की पहली पत्नी हैं। उन्होंने 1977 में शादी की और 1992 में दोनो का तलाक हो गया। 67 वर्षीय इवान ओलंपिक स्कीअर रही हैं। इवान और ट्रंप की मुलाकात न्यूयॉर्क में हुई थी। उस दौरान इवान मोनट्रेल ओलंपिक को प्रमोट करने के लिए आईं थी। दोनो ने कुछ वर्षो तक एक दूसरे को डेट किया फिर 1977 में दोनो ने शादी कर ली। इवान से ट्रंप को दो बेटे ट्रंप जूनियर, ऐरिक और एक बेटी ईवांक है। उसी दौरान ट्रंप ब्यूटी क्वीन मार्ला के साथ अफेयर के कारण सुर्खियों में आए। उस समय ट्रंप जहां भी जाते थे मार्ला उनके साथ होती थीं। 1991 में इवान ने डोनाल्ड ट्रंप से तलाक की अर्जी दी। दोनो 1992 में एक दूसरे से अलग हो गए।

असल जिंदगी में इतने रसिया है डोनाल्‍ड ट्रंप

3- मार्ला मैपेस

इवान के बाद ट्रंप की जिंदगी में बहुत सी लड़कियां आई पर उन्होंने शादी मार्ला से की जो उनसे 17 साल छोटी थीं। मार्ला ने ट्रंप से 2 साल तक अफेयर करने के बाद शादी की। मार्ला और ट्रंप की पहली मुलाकात 1989 में एक फंक्शन के दौरान हुई। ट्रंप और मार्ला की एक बेटी है जिसका नाम टिफनी ट्रंप है। मार्ला ने 1993 में टिफिनी को जन्म दिया। मार्ला और ट्रंप 1997 तक एक दूसरे के साथ रहे फिश्र दोनो अलग हो गए। 1999 में जब ट्रंप ने राजनीति में कदम रखा तो मार्ला ने कहा कि लोग उन्हे राष्ट्रपति के रूप में पसंद करेंगे। मार्ला ने एक अखबार से बातचीत के दौरान कहा कि अमेरिकन नागरिक होने के नाते मेरा ये फर्ज है कि मैं लोगों को बताऊं कि उन्हें क्या पसंद है। मार्ला से शादी के बाद ट्रंप का नाम सुपर मॉडल कार्ला ब्रूनी से जुड़ा जो इस समय निकोलस सरकोजी की पत्नी है।

असल जिंदगी में इतने रसिया है डोनाल्‍ड ट्रंप

4- रोवेना ब्रेबर लेन

1990 डोनाल्ड ट्रंप के लिए कुछ ज्यादा ही व्यस्त वर्षो में से एक रहा। रोवेना और ट्रंप का अफेयर अमेरिकी अखबारों की हेडलाइन बना। रोवेना एक सुपर मॉडल थी। 26 साल की उम्र में ट्रंप ने अपने महल में बिकिनी चेंज करने का ऑफर दिया। जब डोनाल्ड ट्रंप और रोवेने का अफेयर हुआ था तो उस समय इनकी साथ में कई फोटो छपी थीं। यह उस समय का सबसे चर्चित अफेयर था। हालांकि काम के कारण दोनों को अलग स्थानों पर जाना पड़ा और यह अफेयर इस कारण समाप्त हुआ पर रोवेने अभी भी ट्रंप को जेंटलमेन कहकर याद करती हैं।

असल जिंदगी में इतने रसिया है डोनाल्‍ड ट्रंप

5- कारा यंग

2001 में ट्रंप एक अमेरिकन सुपर मॉडल को डेट कर रहे थे जिसका नाम कारा था। कारा पेशे से एक्ट्रेस थीं। कारा यंग की मां एक अफ्रीकन अमेरिकन महिला थीं। यूक्रेनियन मॉडल विक्टोरिया जेडरॉक ने बताया था कि उन्होंने ने ट्रंप के साथ चार बार डेट किया है। जिसमें से एक डेट के दौरान ट्रंप ने कारा के साथ अपने रिश्ते की बात स्वीकार की थी। विक्टोरिया ने बताया कि ट्रंप ने बताया था कि वो कारा को बहुत पसंद करते हैं। वो कभी कारा को कहीं बाहर लेकर नहीं गए क्योकि वह एक अस्वैत महिला है। ट्रंप ने इस बात से पूरी तरह इंकार किया कि वो किसी विक्टोरिया नाम की महिला को जानते हैं।

असल जिंदगी में इतने रसिया है डोनाल्‍ड ट्रंप

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Interesting News inextlive from Interesting News Desk