भंडारा करने वाली संस्थाओं को गाना न बजाने की दी चेतावनी

एडमिनिस्ट्रेशन के इस आदेश से लोगों में है आक्रोश

prayagraj@inext.co.in

PRAYAGRAJ: स्नान पर्व पर तीर्थ यात्रियों की भीड़ बढ़ने के बाद पूरा शहर श्रद्धालुओं की सेवा में जुट जाता है। विभिन्न संस्थाओं द्वारा जगह-जगह भंडारा व प्रसाद वितरण कराया जाता है। ये लाउड स्पीकर लगाकर भक्ति गीतों से माहौल बदलने के साथ ही लोगों को गाइड भी करते हैं। लेकिन इस बार भंडारा व प्रसाद वितरण करने वाली संस्थाएं व लोग बगैर परमिशन लाउड स्पीकर नहीं लगा सकेंगे। एडमिनिस्ट्रेशन के इस आदेश से लोगों में आक्रोश है।

मकर संक्रांति पर हुई थी कार्रवाई

स्नान पर्व पर जहां भी भंडारा होता है, वहां लोग साउण्ड बॉक्स व स्पीकर लगाकर भक्ति गीत बजाते हैं। इस बार कुंभ के दौरान प्रथम स्नान पर्व मकर संक्रांति पर संस्थाओं को लाउड स्पीकर नहीं लगाने दिया गया। जिन्होंने लाउड स्पीकर लगा रखा था, एडमिनिस्ट्रेशन ने उसे हटवा दिया। पुलिस व एडमिनिस्ट्रेशन की इस कार्रवाई से लोगों में आक्रोश है। सिटी मजिस्ट्रेट से परमिशन लेने के बाद ही लाउड स्पीकर लगाए जाने की बात कही जा रही है। विवेकानंद एवं नागरिक व्यापार मंडल हीवेट रोड के व्यापारियों व स्थानीय लोगों ने एडमिनिस्ट्रेशन के इस आदेश का विरोध किया है।

स्नान पर्व धार्मिक आयोजन है। इस दौरान लाउड स्पीकर बजाने से किसी को क्या ऐतराज हो सकता है। लेकिन एडमिनिस्ट्रेशन जबर्दस्ती कार्रवाई की धमकी दे रहा है।

कुसुमलता गुप्ता

पार्षद, मोहत्सिमगंज वार्ड