ये दुनिया में बर्फ की बनीं 10 सबसे मस्‍त बार हैं,जिन्‍हें देखकर ही सर्दी लगने लगेगी
1- ब्लो जीरो आइस बार, क्वींस टाउन
न्यूजीलैंड के क्वींसटाउन में स्थित द ब्लो जीरो आईस आर ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े आइस आर में से एक है। यहां की दीवारों पर क्रिस्टल क्लियर आइस लगी हुई है। यहां फर्नीचर से लेकर वो हर चीज जो आइस बार के अंदर मौजूद हैं वो आइस की बनी हुई है। यहां के प्राइज भी रीजनेबल हैं। अगर आप यहां आना चाहते हैं तो कॉकटेल और शॉट्स बेहतरीन हैं।

ये दुनिया में बर्फ की बनीं 10 सबसे मस्‍त बार हैं,जिन्‍हें देखकर ही सर्दी लगने लगेगी
2- आइस बार, लंदन
लंदन शहर में इकलौता ऐसा आइस बार है जो हर दिन खुलता है। यह यहां का पर्मानेंट आइस बार है। इस आइस बार को अर्कीटेक्ट ऑफ आइस होटल बेन और एक ने डिजाइन किया है। वो आइस के 43 रूप छह दिन के मास्टरपीस बनाने के लिए रखते हैं। इन दिनो लंदन के इस आइस बार की थीम वाइल्ड इन द सिटी चल रही है। आप को 40 मिनट तक इस बार में रहने के लिए एक हूडी कैप और दस्ताने मिलेंगे।

ये दुनिया में बर्फ की बनीं 10 सबसे मस्‍त बार हैं,जिन्‍हें देखकर ही सर्दी लगने लगेगी
3- आइस बार, स्टाकहोम
स्वीडन की राजधानी में आइस होटल ने एक आइस बार बनाया है। जहां आप दिनभर की थकान कुछ ही मिनटो में उतार सकते हैं। इस बार के पास में ही शॉपिंग सेंटर भी है जहां जाकर आप शॉपिंग का भी लुफ्त उठा सकते हैं। इसे 2002 में स्थाई आइस बार के रूप मे बनाया गया था। एक बार में 60 लोग इस आइस बार के अंदर कॉकटेल का मजा ले सकते हैं।

ये दुनिया में बर्फ की बनीं 10 सबसे मस्‍त बार हैं,जिन्‍हें देखकर ही सर्दी लगने लगेगी
4- रियो आइस बार, ब्राजील
ब्राजील के सबसे शानदार शहर रियो डिजिनेरियो में इस आइस बार को एक साल पहले ही बनाया गया है। रियो में होने वाले कार्निवल एनुअल सेलिब्रेशन के मौके पर इस बार की खूबसूरती देखते ही बनती है। इसे 130 टन बर्फ से तैयार किया गया है। इसे बनने में 20 दिन का समय लगता है। बार के अंदर क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम लगा हुआ है। इस बार में ब्राजील आने वाले टूरिस्टों की काफी भीड़ होती है।

ये दुनिया में बर्फ की बनीं 10 सबसे मस्‍त बार हैं,जिन्‍हें देखकर ही सर्दी लगने लगेगी
5- आइस बार, मेलबर्न
आस्ट्रेलिया के सबसे खूबसूरत शहर मेलबर्न में आइस बार बना हुआ है। ये ऑस्ट्रेलिया का इकलौता आइसबार है। यह यहां का सबसे ठंडा स्थान है। इस बार में काम करने वाले कर्मचारी अपने फन नेचर के लिए जाने जाते हैं। मेलबर्न आइसबार हर साल की तरह अपने लोगों के लिए गेम्स का भी आयोजन करता है।

ये दुनिया में बर्फ की बनीं 10 सबसे मस्‍त बार हैं,जिन्‍हें देखकर ही सर्दी लगने लगेगी
6- चिलआउट आइस बार, दुबई
आइस बार की बात हो और दुबई का नाम ना लिया जाये ये तो नामुमकिन है। दुबई में यूनाइटेड अरब अमीरात का इकलौता आइस बार है जिसका नाम चिलआउट दुबई है। यहां का टंप्रेचर जीरो रहता है और 21 डिग्री फॉरनहाइट वहां कोई भी रह सकता है। चिलआउट दुबई डॉट काम की माने तो आइस बार एक टेक्नोलीजिकल इनवेंशन है। जिसमें रेफ्रिजरेशन और आर्कीटेक्चर का महत्वपूर्ण योगदान है।

ये दुनिया में बर्फ की बनीं 10 सबसे मस्‍त बार हैं,जिन्‍हें देखकर ही सर्दी लगने लगेगी
7- आइस बार, बर्सिलोना
स्पेन के बर्सिलोना में 2007 में आइस बार बर्सिलोना को बनाया गया था। टूरिस्ट और स्पेनिश लोग इस आइस बार को पसंद करते हैं। यह विश्व का पहला आइस बार है जो समंदर किनारे इल सोमोरोस्ट्रो बीच पर बनाया गया है। इस आइस बार को एक इंटरनेशनल आर्टिस्ट ने तैयार किया है। इस आइस बार की थीम को दो सालों में एक बार बदल दिया जाता है। आप यहां पर सिर्फ 45 मिनट तक ही रहकर अपनी ड्रिंक का मजा ले सकते हैं।

ये दुनिया में बर्फ की बनीं 10 सबसे मस्‍त बार हैं,जिन्‍हें देखकर ही सर्दी लगने लगेगी
8- आइस पब, प्राग
सेंट्रल यूरोप के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक प्राग शहर है। इस आइस बार में दीवारें, बार, टेबल और फर्नीचर सबकुछ आइस से बनाया गया है। सेंट्रल यूरोप के सबसे बड़े म्यूजिक क्लब कार्लोवी लेजेन के पास स्थित है। यह आइस पब हमेशा -7 डिग्री टंप्रेचर पर रहता है। आप अगर यहां घूमने का मूड बना रहे हैं तो आप को बता दें कि आप सिर्फ 30 मिनट तक ही यहां अपनी ड्रिंका का लुफ्त उठा सकते हैं।

ये दुनिया में बर्फ की बनीं 10 सबसे मस्‍त बार हैं,जिन्‍हें देखकर ही सर्दी लगने लगेगी
9- आइस क्यूब बार, पैरिस
दुनिया के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक पैरिस में आइस क्यूब बार बना हुआ है। यह बार फ्रांस की राजधानी पैरिस के क्यूबे होटल के पास बनाया गया है। इस बार को ठंडा करने के लिए 2000 टन बर्फ हर महीने लगती है। बार में डॉन्स एरिया को भी बर्फ से तैयार किया जाता है। यहां का तापमान 14 डिग्री फॉरेनहाइट रहता है।

ये दुनिया में बर्फ की बनीं 10 सबसे मस्‍त बार हैं,जिन्‍हें देखकर ही सर्दी लगने लगेगी
10- मिनस 5 आइस बार, न्यूयॉर्क
अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में मिनस 5 आइस बार स्थित है। मॉन्टे कार्लो होटल, लॉस वेगस, हिल्टन इन न्यूयॉर्क और प्वाइंटे ऑरलेंडो इन फ्लोरिडा सभी पीने के लिए शानदार जगह हैं। सभी जानते हैं कि न्यूयॉर्क शहर सर्दियों में बहुत खूबसूरत होता है। खासतौर पर क्रिसमस के समय यहां की रौनक देखते ही बनती है। न्यूयॉर्क के हिल्टन मिडटाउन में स्थित इस बार में आप कभी भी जाकर ड्रिंक का आनंद ले सकते हैं।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

 

Interesting News inextlive from Interesting News Desk