- नंदानगर के नयागांव में वारदात, ताला तोड़कर सामान ले गए चोर

- सूना था घर, लौटने पर हुई जानकारी, 25 हजार नगद, पांच लाख के गहने गायब

GORAKHPUR: नंदानगर के नया गांव में रिटायर फ्लाइंग ऑफिसर के घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपए का सामान गायब कर दिया। सोमवार को परिवार के लोग लौटे तो मामले की जानकारी हुई। ऑफिसर की सूचना पर पुलिस चोरों की तलाश में लगी है।

नया गांव में बस गए रामबिलास

एयरफोर्स कर्मचारी रामबिलास शाह रिटायरमेंट के बाद नंदानगर, नया गांव में मकान बनवाए हैं। उनका ससुराल बिहार में है। आठ जून को परिवार के साथ वह ससुराल चले गए। सोमवार को लौटे तो घर का ताला टूटा देखकर दंग रह गए। हर कमरे में ताला तोड़कर चोरों ने पूरा घर खंगाल लिया था। पांच कमरों से रखा सामान तितर-बितर मिला। घर में रखी 25 हजार नकदी, पांच लाख के गहने गायब थे।

ऐतिहासिक सिक्के भी ले गए चोर

घर में नकदी और गहनों के साथ-साथ पुराने जमाने के 15 सिक्के भी रखे थे। चोर उन सिक्कों को भी उठा ले गए थे। सिक्कों के गायब होने से पूर्व फ्लाइंग ऑफिसर का परिवार काफी दुखी है। लोगों ने पुलिस को बताया कि पुराने सिक्कों की वर्तमान कीमत प्रति सिक्के छह सौ रुपए है। इसलिए उनको सुरक्षित रखा गया था। चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जल्द ही चोरों को पकड़ने का आश्वासन दिया।