भगवान शिव की मन से की गई आराधना भोले बाबा को खुश करने के लिए बहुत है। इनकी पूजा में शिवलिंग अभिषेक और उस पर अर्पित की जाने वाले चीजें अलग-अलग महत्व रखती हैं। ये चीजें पूजा में उनको अर्पित करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। भगवान शिव को ये 10 चीजें चढ़ाने से विभिन्न फल मिलते हैं।    

1. जल - मंत्रों का उच्चारण करते हुए शिवलिंग पर जल चढ़ाने से हमारा स्वभाव शांत और स्नेहमय होता है।

2. केसर- शिवलिंग पर केसर अर्पित करने से हमें सौम्यता मिलती है।

3. चीनी - महादेव का शक्कर से अभिषेक करने से सुख और समृद्धि बढ़ती है। ऐसा करने से मनुष्य के जीवन से दरिद्रता चली जाती है।

भगवान शिव को अर्पित करें ये 10 चीजें,पूरी होंगी आपकी सभी मनोकामनाएं

4. इत्र -शिवलिंग पर इत्र लगाने से विचार पवित्र और शुद्ध होते हैं। इससे हम जीवन में गलत कामों के रास्ते पर जाने से बचते हैं।

5. दूध- शिव-शंकर को दूध अर्पित करने से स्वास्थ्य हमेशा अच्छा रहता है और बीमारियां दूर होती हैं।

6. दही -पार्वतीपति को दही चढ़ाने से स्वभाव गंभीर होता है और जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं।

7. घी- भगवान शंकर पर घी अर्पित करने से हमारी शक्ति बढ़ती है।

8. चंदन- शिवजी को चंदन चढ़ाने से हमारा व्यक्तित्व आकर्षक होता है। इससे हमें समाज में मान-सम्मान और यश मिलता है।

भगवान शिव को अर्पित करें ये 10 चीजें,पूरी होंगी आपकी सभी मनोकामनाएं

9. शहद- भोलेनाथ को शहद चढ़ाने से हमारी वाणी में मिठास आती है।

10. भांग- शिव को भांग चढ़ाने से हमारी कमियां और बुराइयां दूर होती हैं।

-ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीपति त्रिपाठी

भगवान शिव को भूलकर भी न चढ़ाएं ये सफेद फूल, वर्ना हो जाएंगे नाराज

शनिवार से श्रावण मास प्रारंभ, जानें इस सप्ताह के व्रत-त्योहार