एक्‍टर करण सिंह ग्रोवर से पहले इन 5 सेलेब्‍स ने भी रचाई तीसरी शादी...

लकी अली:

फेमस म्यूजिशयन लकी अली की पहली पत्नी न्यूजीलैंड की मेगम जेन मेक्लीनी व दूसरी पत्नी बनी इनाया रहीं। दो शादियों से लकी अली को दो दो बच्चे भी हुए। इसके बाद 2010 में लकी ने ब्रिटिश मॉडल से तीसरी शादी रचाई। तीसरी शादी से लकी अली को एक बच्चा हुआ।

एक्‍टर करण सिंह ग्रोवर से पहले इन 5 सेलेब्‍स ने भी रचाई तीसरी शादी...

अदनान सामी:

सिंगर अदनान सामी ने पहली शादी 1993 में अभिनेत्री जेबा बख्तियार से की थी। इनसे तलाक के बाद इन्होंने दूसरी शादी 2001 में दुबई की सबाह गालाबेरी से रचाई। इनसे भी अलगाव के बाद अदनान ने 2010 में रोया फरयाबी से तीसरी शादी रचा ली।


एक्‍टर करण सिंह ग्रोवर से पहले इन 5 सेलेब्‍स ने भी रचाई तीसरी शादी...

सिद्धार्थ राय कपूर:

यूटीवी के डायरेक्टर सिद्धार्थ राय कपूर भी इस सूची में शामिल हैं। सिद्धार्थ की पहली पत्नी उनकी बचपन की दोस्त थी। उनकी दूसरी पत्नी टीवी जगत की एक प्रोड्यूसर रही हैं। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रसे विद्या बालन से शादी रचाई।

एक्‍टर करण सिंह ग्रोवर से पहले इन 5 सेलेब्‍स ने भी रचाई तीसरी शादी...

संजय दत्त:

संजू बाबा यानी की संजय दत्त की पहली शादी रिचा शर्मा से हुई। रिचा की मौत के बाद उन्होंने रिया पिल्ले से शादी रचाई। रिचा से संजय को एक बेटी हुई  लेकिन यह रिश्ता ज्यादा नहीं टिका। इसके बाद संजय दत्त ने मान्यता से शादी की। आज मान्यता से दो जुडवां बच्चे हैं।

एक्‍टर करण सिंह ग्रोवर से पहले इन 5 सेलेब्‍स ने भी रचाई तीसरी शादी...

विधु विनोद चोपड़ा:

थ्री इडियट के प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा भी इस सीरीज में शामिल हैं। इन्होंने पहली शादी फिल्म एडिटर रेनु सलूजा से की थी। इसके बाद दूसरी शादी शबनम सुखदेव से की। इसके बाद तीसरी शादी बॉलीवुड में फिल्म राइटर और फिल्म समीक्षक अनुपमा चोपड़ा से रचाई।

inextlive from Bollywood News Desk

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk