कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। टेलीविजन की जानी मानी हस्ती और नागिन फेम मौनी रॉय अपने हॉट फिगर को लेकर हमेशा चर्चा में रहती है। मौनी ने अपने हॉट लुक और बोल्ड अंदाज से इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनायी है। मौनी आज हर युवा दिल की पहली पसंद बन चुकी है। मौनी अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी हॉट और बोल्ड अंदाज में फोटो अपलोड करती रहती है। आज हम आपको वो 5 फोटोज दिखाने जा रहे है, जिसमें मौनी का टोन्ड फिगर देखने के बाद आपका दिल हताहत हो सकता है।
फोटो साभार : इंस्टाग्राम

मौनी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2006 से की थी। मौनी ने 2006 में एक फेमस धारावाहिक शो क्यों कि सास भी कभी बहु थी से की थी। मौनी ने इस शो में कृष्णा तुलसी का किरदार निभाया था।
फोटो साभार : इंस्टाग्राम

मौनी ने 2007 में देवों के देव महादेव सीरियल में सती का किरदार निभाया था। इस शो के बाद तो जैसे तकदीर ही पलट गयी। मौनी ने इस शो में अपनी सादगी और एक्टिंग से सभी का दिल जीता था।
फोटो साभार : इंस्टाग्राम

मौनी का जन्म 28 सितंबर 1985 को पश्‍चिम बंगाल के कूच बिहार में हुआ था। मौनी के पिता अनिल रॉय अधीक्षक थे जबकि उनकी मां मुक्‍ति रॉय टीचर थीं। मौनी ने बॉलीवुड में एंट्री अक्षय कुमार की फिल्‍म गोल्‍ड से की थी। इस फिल्म में मौनी ने एक बंगाली लड़की का किरदार निभाया था।
फोटो साभार : इंस्टाग्राम

मौनी ने एक्टिंग से पहले अपने डांस को लेकर काफी फेमस थी। मौनी ने एक रियालिटी डांस शो जरा नच के दिखा में अपने डांस का जादू बिखेरा था। 2008 में मौनी इस शो की विनर भी रही थीं। मौनी कत्‍थक में पारंगत हैं।
फोटो साभार : इंस्टाग्राम

मौनी को प्रसिद्धी तब ज्यादा मिली जब मौनी ने टेलीविजन के बहुचर्चित शो नागिन में नागिन का किरदार निभाया था। मौनी ने इस शो में अपनी एक्टिंग और अपने लुक से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk