ये फल खायेंगे तो नहीं होंगे गर्मी में बीमार

खूब खायें आम
आम गर्मी का खास फल है जिसकी कई किस्में बाजार में मिलती हैं। ये फल स्वादिष्ट तो होता ही हैं साथ ही काफी हेल्दी भी होता है। इसमें विटामिन सी, ई, पोटैशियम और आयरन पाया जाता है। यह शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है, इसमें पाए जाने वाले तत्व आंखों के लिए फायदेमंद होते है। आम एंटीआक्सीडेंट का अच्छा स्रोत भी है। इसके साथ ये भी याद रखें कि आम बादी होता है जो जरूरत से ज्यादा खाना नुकसानदेह भी हो सकता है, इसलिए इसे संतुलित मात्रा में ही खाना चाहिए।

ये फल खायेंगे तो नहीं होंगे गर्मी में बीमार

राहत देने वाला फल बेल
गर्मियों में बेल का शरबत पीने से शरीर की गर्मी दूर होती है और लू लगने से भी आराम मिलता है। बेल शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है और यह पेट की तमाम बीमारियों जैसे गैस, कब्ज, जलन, भूख न लगना आदि से आराम दिलाता है। इसे आप घर में भी बना सकते हें और बाजार से भी साफ सुथरी जगह से ले सकते हैं।

ये फल खायेंगे तो नहीं होंगे गर्मी में बीमार

विटामिन सी का स्रोत आलूबुखारा
आलूबुखारा बहुत फायदेमंद होता है क्योंकि यह मीठा, जूसी और विटामिन सी से परिपूर्ण होता है। आलूबुखारा खाने से शरीर को आयरन मिलता है, जो शरीर में रक्त, प्रवाह को बेहतर बनाए रखने में मददगार होता है। इसमें एंटी आक्सीडेंट और पौष्टिक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते है, जो बीमारी से बचाते है। यह कैलोरी और वसा से भी बिल्कुल मुक्त है। इसे छिलके के साथ खाना चाहिए क्योंकि इसके ज्यादातर पौष्टिक तत्व इसी में होते हैं। यह कैंसर प्रतिरोधी भी होता है।

ये फल खायेंगे तो नहीं होंगे गर्मी में बीमार

डिहाइड्रेशन से बचाये तरबूज
गर्मियों में तरबूज खाना बेहद फायदेमंद होता है। गर्मी के कारण शरीर में होने वाली पानी की कमी को दूर करने के साथ तरबूज में, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर भी पाया जाता है। तरबूज में विटामिन्स भी पाये जाते है, इसमें कोलेस्ट्राल नहीं होता, यह आखों के लिए भी उपयोगी होता है। गर्मियों में भरपूर तरावट के लिए हर दिन एक प्लेट तरबूज जरूर खाएं, लेकिन तरबूज खाने के करीब आधे घंटे बाद तक पानी न पिएं।

ये फल खायेंगे तो नहीं होंगे गर्मी में बीमार

पपीता भी है बेहतरीन
पपीता खाने से पेट की समस्याएं नहीं होतीं। पोषक तत्वों से भरपूर पपीते में पर्याप्त मात्रा में बीटा कैरोटीन, विटामिन, फाइबर और पौटैशियम पाया जाता है। पपीते में मौजूद विटामिन ए से आंखों की रोशनी ठीक रहती है। पपीते के सेवन से रक्त साफ रहता है, महिलाओं के लिए यह अच्छा फल है। सुंदर चमचमाती त्वचा के लिए भी इसे जरूर खाएं।

ये फल खायेंगे तो नहीं होंगे गर्मी में बीमार

थकान से बचाये खरबूजा
गर्मी के मौसम खरबूजा खाना भी हेल्दी आप्शन है। ध्यान रहे खरबूजे के साथ भी पानी ना पीएं। इसमें विटामिन ए, बी, सी, मैग्नीशियम, सोडियम और पोटेशियम होता है। इसमें मौजूद फॉलिक एसिड गर्भवती महिलाओं और बच्चे को स्वस्थ रखता है। यह थकान कम करता है और अनिद्रा की समस्या में भी लाभदायक है।

Health News inextlive from Health Desk

inextlive from News Desk