मोदी पर बोली:
पाकिस्तान की किम कादर्शियन कहीं जाने वाली कंदील ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए धमकी भरा वीडियो जारी किया था। इस वीडियो में वो प्रधानमंत्री मोदी को चायवाला और डार्लिंग कहकर बुला रहीं थी। इसके साथ ही मोदी को नसीहत दे रही थी की वो पाकिस्तान को गुससा ना दिलाए और अपने चाय के बिजनेस पर ही ध्यान दे।

 



इमरान का मजाक:

पाक टीवी शो पर एक इंटरव्यू के दौरान कंदील ने पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और राजनेता इमरान खान का जमकर उड़ाया था। इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इमरान को संदेश देते हुए पूछा था कि क्या अंगूठी पहनकर उनकी किस्मत बदल जाएगी।

 

 

 

बैन' यू-ट्यूब पर:
जुलाई 2016 को कंदील का एक कांट्रोवर्सियल वीडियो 'बैन' यू-ट्यूब पर अपलोड हुआ था। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा कर रख दी थी। इस वीडियो में कंदील का बेहद बोल्ड अंदाज नजर आ रहा था। इस वीडियो को लेकर कंदील की काफी आलोचनाएं भी हो रही थी।

 

 



धर्मगुरु मुफ्ती अब्दुल संग:

कंदील ने मुस्लिम धर्मगुरु मुफ्ती अब्दुल के संग अपना एक वीडियो अपलोड किया था जिसने पाकिस्तान में हंगामा मचाकर रख दिया था।

 

 

 

कश्मीर पर भी बयान:
मॉडल कंदील बलोच ने कश्मीर पर भी अपना एक विवादित बयान वाला वडियो जारी किया था। इसमें वो मोदी को ये भी कह रहीं थी की अगर आपको मुस्लमान नहीं पसंद तो ठीक। लेकिन कम से कम उनको मरवाए तो नहीं।

 

 

 

टी-20 वर्ल्ड कप पर बयान:
पाकिस्तान क्रिकेट टीम जब इंडिया से टी-20 वर्ल्ड कप में हार गई थी तब कंदील ने अपना रोते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। इस वीडियो में वो चिल्ला-चिल्ला कर रो रहीं थी और कह रहीं थी की अफरीदी को वो हेट करतीं है। अफरीदी ने मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ा।

 

 

 



इंडियन आयडल ऑडिशन:

कंदील ने पाकिस्तान के इंडियन आयडल में भी अपना ऑडिशन दिया था। यह वीडियो भी काफी चर्चा में रहा था।

 

 

 

फिल्म में जमकर ठुमके लगाए:
भारत के लिए उन्होंने रेस फिल्म के एक गाने पर जमकर ठुमके लगाए थे। इनके इस वीडियो पर भी काफी विवाद हुआ था।

 

 

 

 

वेलेंटाइन डे के मौके पर भी:
वेलेंटाइन डे के मौके पर भी कंदील पीछे नहीं थी। इस मौके पर उन्होंने एक वीडियो अपलोड किया था जिसमें वो इमरान खान को वेलेंटाइन डे विश कर रहीं थी।




जीत पर कंदील ने एक डांस

टीम इंडिया की जीत पर कंदील ने एक डांस भारत को डेडीकेट किया था।

 

 

 

 

 

 

 

Interesting News inextlive from Interesting News Desk