दुनिया की 10 बेहद खूबसूरत मस्‍जिदें

Al Haram Mosque: मक्का की अल हराम मस्जिद इस सिलसिले में सबसे पहले नंबर पर आती है। इस्लाम के सबसे पवित्र स्थान काबा में स्थित ये मस्जिद आकार में विश्व की सबसे बड़ी मस्जिद में शुमार की जाती है। मान्यता है कि इंसान के लिए अल्लाह को याद करने और उसकी पूजा करने के लिए इसे सबसे पहले बनाया गया था। 

दुनिया की 10 बेहद खूबसूरत मस्‍जिदें

Al-Masjid an-Nabawi: मदीना में स्थित अल मस्जिद अन नवाबी को पैगंबर की मस्जिद की मस्जिद भी कहा जाता है। इस मस्जिद मुस्लिम पैगंबर मोहम्मद साहब ने बनवाया था। मदीना भी मुसलमान संप्रदाय के लोगों का दूसरा सबसे पवित्र स्थान माना जाता है। ये दुनिया में बनायी गयी दूसरी मस्जिद है और अल हराम मस्जिद के बाद ये दूसरी सबसे बड़ी मस्जिद है।

दुनिया की 10 बेहद खूबसूरत मस्‍जिदें

Al Aqsa Mosque: येरुशलम में स्थित है मुस्लिम समुदाय का तीसरा सबसे पवित्र स्थान। इसे अल अक्सा या बयात अल मुक्कदस के नाम से जाना जाता है।

दुनिया की 10 बेहद खूबसूरत मस्‍जिदें

Hassan II Mosque; मोरक्को के कासाब्लांका में बनी है हसन II मस्जिद। ये इस देश में बनी सबसे बड़ी और विश्व की सातवीं सबसे बड़ी मस्जिद है। इसका 60 मंजिल जितना 210 मीटर ऊंचा मीनार विश्व में सबसे ऊंचा हैं और ये 1993 में र्निमित हुई थी। इसकी मीनार पर लेसर लाइट लगी है जो मक्का की ओर इशारा कर रही हैं।

दुनिया की 10 बेहद खूबसूरत मस्‍जिदें

Sultan Omar Ali Saifuddin Mosque: ब्रुनेई में स्थित सुल्तान उमर अली सैफुद्दीन मस्जिद एक शाही मस्जिद है जिसे ब्रुनेई के सुल्तान ने बनवाया था और ये विश्व की सबसे खूबसूरत मस्जिद कही जाती है। पूरे विश्व से पर्यटक इसे देखने ब्रुनेई आते हैं।

दुनिया की 10 बेहद खूबसूरत मस्‍जिदें

Zahir Mosque: जहीर मस्जिद केदाह की राजकीय मस्जिद है। मलेशिया के केदाह में राजधानी अलोर स्टार के मध्य में स्थित है। ये मलेशिया की सबसे पुरानी और विशालकाय मस्जिद है। इसका र्निमाण 1912 में किया गया था।

दुनिया की 10 बेहद खूबसूरत मस्‍जिदें

Faisal Mosque: पाकिस्तान के इस्लामाबाद में स्थित फैसेल मस्जिद दक्षिण एशिया की एकमात्र और विश्व की चौथी सबसे विशाल मस्जिद है।

दुनिया की 10 बेहद खूबसूरत मस्‍जिदें

Taj ul Mosque: भारत के भोपाल में बनी ताज उल मस्जिद का अर्थ है मस्जिदों का ताज। दिन में इस मस्जिद का उपयोग मदरसे के रूप में भी होता है। ये एशिया की सबसे बड़ी मस्जिदों में एक है। गुलाबी रंग की इस मस्जिद में दो अष्टकोणीय मीनार हैं।

दुनिया की 10 बेहद खूबसूरत मस्‍जिदें

Badshahi Mosque: लाहौर की शाही मस्जिद बादशाही मस्जिद कहलाती है। इसे 1671 में मुगल शहंशाह औरंगजेब ने बनवाना शुरू किया था और 1973 में ये बन कर तैयार हुई थी। ये विश्व की पांचवी, और दक्षिण एशिया की दूसरी सबसे विशाल मस्जिद है। इसके मुख्य पूजा ग्रह में करीब 55000 नमाजी एक साथ बैठ सकते हैं। इसके स्थापत्य में मुगल काल की शैली की साफ झलक नजर आती है।

दुनिया की 10 बेहद खूबसूरत मस्‍जिदें

Sultan Mosque: केंपांग के ग्लैम रोचोर जिले में नॉर्थ ब्रिज रोड की मस्कत स्ट्रीट में बनी सुल्तान मस्जिद सिंगापुर की सबसे महत्वपूर्ण मस्जिद कही जाती है। इसके र्निमाण से लेकर इसके मूल स्वरूप में कोई भी परिर्वतन नहीं किया है सिवाय 1960 में इसके मुख्य हाल में कुछ सुधारों के और 1993 में एक अलग हिस्सा जोड़ने के। 14 मार्च 1975 को इसे सिंगापुर का नेशनल मान्युमेंट घोषित कर दिया गया।

Spark-Bites News inextlive from Spark-Bites Desk

Interesting News inextlive from Interesting News Desk