मिलिए भारत के 11 सबसे अमीर राजनीतिज्ञों से

आनंद सिंह (900 करोड़ रूपये)
कर्नाटक के बेल्लारी डिस्ट्रिक्ट से भाजपा सांसद आनंद सिंह इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। आनंद सिंह की कुल संपत्ति हालिया आंकड़ों के अनुसार करीब 900 करोड़ रुपये है। वह भारतीय टूरिजम व्यवसाय से जुड़े हुए हैं।

मिलिए भारत के 11 सबसे अमीर राजनीतिज्ञों से

अभिषेक मनु सिंघवी (860 करोड़ रूपये)
दूसरे स्थान पर काबिज हैं कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी। कई विवादों के कारण सुर्ख़ियों में रह चुके सिंघवी की कुल सम्पति लगभग  860 करोड़ रूपये बतायी जा रही है।

मिलिए भारत के 11 सबसे अमीर राजनीतिज्ञों से

तकम तगर (820 करोड़ रूपये)
तीसरा स्थान है अरुणाचल प्रदेश में पीपल्स पार्टी के नेता तकम तगर का। इनकी कुल चल और अचल सम्पति लगभग 820 करोड़ रूपये है।

मिलिए भारत के 11 सबसे अमीर राजनीतिज्ञों से

नमा नागेश्वर राव (800 करोड़ रूपये)
नमा नागेश्वर राव तेलुगुदेशम पार्टी से लोकसभा सांसद हैं। उनकी अनुमानित सम्पति 800 करोड़ रुपये आंकी गयी है।

मिलिए भारत के 11 सबसे अमीर राजनीतिज्ञों से

डॉ महेंद्र प्रसाद ( 750 करोड़ रूपये)
ऐसा नहीं है कि क्षेत्रीय पार्टियों के राजनेता इस लिस्ट में नहीं आ सकते जदयू के डॉ. महेंद्र प्रसाद बिहार से राज्यसभा सांसद हैं। उनकी कुल जमा संपत्ति 750 करोड़ रूपये है।

मिलिए भारत के 11 सबसे अमीर राजनीतिज्ञों से

जगनमोहन रेड्डी (446 करोड़ रूपये)
राजशेखर रेड्डी के बेटे और कडप्पा से लोकसभा सांसद जगनमोहन रेड्डी की चल अचल संपत्ति 446 करोड़ रुपये बतायी गयी है। इस संपत्ति में उनकी पत्नी भी हिस्सेदार हैं। जगनमोहन रेड्डी पर आय से अधिक सम्पत्ति का आरोप है जिसकी जांच चल रही है। इस बारे में जगन का कहना है कि उनकी तमाम आमदनी उनकी कंपनियों जगुती पब्लिकेशन, भारती सीमेंट और संधू पॉवर से आई है।

मिलिए भारत के 11 सबसे अमीर राजनीतिज्ञों से

जया बच्चन (400 करोड़ रूपये)
राजनीति में अभिनेता से राजनेता बने कई सितारे शामिल हैं। इन्हीं में एक नाम है सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन का। जया के पास लगभग 400 करोड़ रूपये की संपत्ति आंकी गयी है। जया समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सांसद हैं।

मिलिए भारत के 11 सबसे अमीर राजनीतिज्ञों से

टी. सुब्बरामी रेड्डी (258 करोड़ रूपए)
राज्यसभा के सदस्य आंध्र प्रदेश के टी. सुब्बरामी रेड्डी 258 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी के मालिक हैं। रेड्डी फिल्म र्निमाता हैं और उन्हें नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है।

मिलिए भारत के 11 सबसे अमीर राजनीतिज्ञों से

अनिल एच लाड (179 करोड़ रूपये)
सांसद और कई माइनिंग कंपनियों के मालिक अनिल एच लाड भी 179 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी के मालिक हैं।

मिलिए भारत के 11 सबसे अमीर राजनीतिज्ञों से

सत्यनारायण चौधरी (150 करोड़ रूपये)
सुजाना ग्रुप के फाउंडर सत्यनारायण चौधरी तेलुगुदेशम पार्टी से राज्यसभा सांसद हैं। जिनकी कुल जमा संपत्ति 150 करोड़ रूपए बतायी गयी है। वे राज्यसभा में तेलगुदेशम पार्टी का प्रतिनिधित्व करते हैं।

मिलिए भारत के 11 सबसे अमीर राजनीतिज्ञों से

नवीन जिंदल (130 करोड़ रूपये)
वहीं कांग्रेस पार्टी में राहुल गाँधी की यंग ब्रिगेड के खास सिपहसालार नवीन जिंदल कामयाब राजनीतिज्ञ होने के साथ सफल उद्योगपति भी है। वे जिंदल स्टील और जिन्दल पॉवर लिमिटेड के प्रमुख हैं। नवीन ने अपनी कुल सम्पत्ति लगभग 130 करोड़ रूपये घोषित की है।

 

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Interesting News inextlive from Interesting News Desk