रेफ्रिजरेटर से लेकर कार हीटर तक इन 10 बड़े अविष्‍कारों का क्रेडिट जाता है महिलाओं को
देखिए ये Car Heater
इस कंपकपाती ठंड में अपनी कार के अंदर हीटर का इस्तेमाल तो आप भी करते होंगे। इसका इस्तेमाल करते समय क्या आपने कभी सोचा
है कि इसको इजाद करने वाला आखिर कौन है। आप जानकर शॉक्ड हो जाएंगे कि ये एक महिला अविष्कारक की देन है। 1893 में इसको मार्गरेट विलकोक्स ने डिजाइन किया था। वैसे बता दें कि ये कार हीटर सिर्फ ठंड में ही नहीं, गर्मी से भी निजात पाने में आपकी मदद करते हैं।


रेफ्रिजरेटर से लेकर कार हीटर तक इन 10 बड़े अविष्‍कारों का क्रेडिट जाता है महिलाओं को
आग से बचाता है ये Fire Escape
19वीं सदी की शुरुआत थी, जब लोगों ने लकड़ी से बनी बहुमंजिला इमारतों में रहना शुरू किया था। अब ऐसे में आग लगने पर लकड़ी के इमारत के तेजी से आगे पकड़ने का खतरा था। ऐसे में महिला वैज्ञानिक अन्ना कोनली ने फायर इस्केप की खोज की। आग लगने पर इसकी मदद से लोग बेहद आसानी के साथ घरों के बाहर निकल सकते थे।

पढ़ें इसे भी : चीन से पहली बार लंदन के लिए रवाना हुई ट्रेन, 18 दिन में पहुंचेगी ब्रिटेन


रेफ्रिजरेटर से लेकर कार हीटर तक इन 10 बड़े अविष्‍कारों का क्रेडिट जाता है महिलाओं को
समुद्री यात्रा में मदद करती है लाइफ राफ्ट
समुद्री यात्राओं के दौरान कई लोगों को डर रहता है ऊंची-ऊंची लहरों में डूबने का। इन लोगों की जान के खतरे को भांपते हुए महिला वैज्ञानिक मारिया बेसली ने लाइफ राफ्ट को इजाद किया। ये लाइफ राफ्ट वो साधन है, जो पानी में डूबने से आपको बचाएगा। अब समुद्री यात्रा के दौरान मिली इस सुविधा के लिए तो हमें मारिया का धन्यवाद करना ही होगा।


रेफ्रिजरेटर से लेकर कार हीटर तक इन 10 बड़े अविष्‍कारों का क्रेडिट जाता है महिलाओं को
रेफ्रिजरेटर तो आपके भी घर में होगा
अब करीब-करीब हर घर में होगा रेफ्रिजरेटर। ऐसे में ठंडी-ठंडी आइसक्रीम खाते समय क्या कभी आपने सोचा है कि इस फ्रिज का अविष्कार किसने किया होगा। ये अविष्कार किया था महिला वैज्ञानिक फ्लोरेंस पारपार्ट ने।

पढ़ें इसे भी : बच्चे ने कुत्ते के साथ की ऐसी मस्ती, जिसे देख दुनिया रह गई दंग!


रेफ्रिजरेटर से लेकर कार हीटर तक इन 10 बड़े अविष्‍कारों का क्रेडिट जाता है महिलाओं को
CCTV हर वक्त करता है आपकी मदद
कहीं भी रहते हुए कोने-कोने पर निगरानी रखने के लिए CCTV कैमरे का इस्तेमाल तो आज के समय में आप भी करते होंगे। अब आपको ये भी बता दें कि सामान्य जिंदगी में CCTV को इतना जरूरी बनाने वाली अविष्कारक हैं मारिया वैन ब्रिटेन ब्राउन।

रेफ्रिजरेटर से लेकर कार हीटर तक इन 10 बड़े अविष्‍कारों का क्रेडिट जाता है महिलाओं को
कौन लाया था फर्स्ट कम्प्यूटर प्रोग्राम
19वीं शताब्दी के बीच का समय था ये, जब पहला कम्प्यूटर प्रोग्राम आया। इसका अविष्कार करने का श्रेय जाता है Ada Lovelac को। इनके बारे में बता दें कि इनकी मां भी एक साइंटिस्ट थीं। इन्होंने अपनी बेटी को बहुत छोटी उम्र में मैथ्स के करीब लाने की कोशिश की। इस कोशिश में वह सफल भी रहीं। इसके बाद अदा ने चार्ल्स बेबेज के साथ लंदन यूनिवर्सिटी में उनके एनालिटिक इंजन के साथ भी काम किया था। उसी दौरान इन्होंने कम्प्यूटर का ये प्रोग्राम लिखा था।

पढ़ें इसे भी : मिलिए दुनिया के सबसे खुशहाल शख्स से पिछले 15 साल से नहीं हुआ दुखी


रेफ्रिजरेटर से लेकर कार हीटर तक इन 10 बड़े अविष्‍कारों का क्रेडिट जाता है महिलाओं को
वायरलेस ट्रांसमिशन टेक्नोलॉजी के बारे में आप क्या जानते हैं
सेकेंड वर्ल्ड वॉर के दौरान Hedy Lamarr ने स्प्रेड स्पेक्ट्रम की खोज की। इनकी यही टेक्नीक आगे चलकर WiFi और मोबाइल फोन के लिए बुनियादी शुरुआत साबित हुई।


रेफ्रिजरेटर से लेकर कार हीटर तक इन 10 बड़े अविष्‍कारों का क्रेडिट जाता है महिलाओं को
सर्दी में काम आती है ये सेंट्रल हीटिंग
इस समय जबरदस्त ठंड के समय आपके लिए काफी मददगार साबित होगा सेंट्रल हीटिंग सिस्टम। इस सिस्टम को आपकी जिंदगी में लाने का पूरा श्रेय जाता है एलिस पार्कर को। 1919 में इन्होंने गैस पावर्ड सेंट्रल हीटिंग सिस्टम बनाया था।


रेफ्रिजरेटर से लेकर कार हीटर तक इन 10 बड़े अविष्‍कारों का क्रेडिट जाता है महिलाओं को
पेपर बैग्स आज बन चुके हैं सबकी जरूरत
आज के समय में जब प्लास्टिक की पॉलीथिन्स जगह-जगह प्रतिबंधित होती जा रही हैं। ऐसे में लोगों को खूब भा रहे हैं ये पेपर बैग्स। अब जरा बताइए ये पेपर बैग्स आपके बीच कौन लेकर आया। इसके अविष्कार का श्रेय जाता है मार्गरेट नाइटवुड को।


रेफ्रिजरेटर से लेकर कार हीटर तक इन 10 बड़े अविष्‍कारों का क्रेडिट जाता है महिलाओं को
क्या बियर के शौकीन हैं आप भी
बीयर आप में से कितने लोगों को पसंद है। इसके बारे में क्या जानते हैं आप। सुनकर चौंकिएगा नहीं कि इसका अविष्कार करने का श्रेय भी एक महिला को ही जाता है। प्राचीन मेसोपोटामिया की महिला इतिहासकार हैं ये। इनका नाम है जाने पेयटन। इन्होंने ही पहली बार इसको बनाया, बेचा और इसको पिया भी था।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

 

Interesting News inextlive from Interesting News Desk