1. रणबीर सिंह-दीपिका पादुकोण

इस साल अगर किसी सेलिब्रिटी कपल की सबसे ज्यादा शादी की खबरें आई हैं तो वो हैं दीपिका और रणबीर सिंह उसके बाद सोनम और आनंद। ये दो काफी पसंद किये जाने वाले कपल्स इस साल अपनी शादियों को लेकर जनवरी से ही चर्चा में हैं। दीपिका और रणबीर को लेकर तो यहां तक कहा जा रहा था कि जनवरी में दीपिका के बर्थ डे पर रणबीर सिंह ने उनसे श्रीलंका में सगाई कर ली थी। बता दें कि रणबीर सिंह और दीपिका एक साथ श्रीलंका में दीपिका का बर्थ डे सेलीब्रेट करने के लिए पहुंचे थे।

साल 2018 में सोनम कपूर और आनंद आहुजा ही नहीं ये सेलेब्स भी रचाएंगे शादी

2. प्रभाष-अनुष्का शेट्टी

साउथ की सबसे ज्यादा फेमस और पसंदीदा जोडी़ प्रभाष और अनुष्का शेट्टी भी इस साल शादी कर सकते हैं। खबरों के मुताबिक प्रभाष और अनुष्का एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे हैं। प्रभाष और अनुष्का ने एक साथ कई फिल्में कीं पर उनकी जोडी़ को सबसे ज्यादा पसंद किया गया बाहुबली 2 में। फिल्म को देख कर ऐसा लग रहा था कि दोनों एक दूसरे के लिए ही बने हैं। बता दें कि तेलुगू इंडस्ट्री के स्टार कृष्णम राजू ने प्रभाष और अनुष्का की इस साल शादी होने की बात कही थी। एक्टर प्रभाष राजू के भांजे हैं।  

साल 2018 में सोनम कपूर और आनंद आहुजा ही नहीं ये सेलेब्स भी रचाएंगे शादी

3. वरुण धवन-नताशा दलाल

बॉलीवुड के हैंडसम स्टार वरुण धवन कई बार अपनी गर्लफ्रेंड नताशा के साथ स्पॉट किये जा चुके हैं। दोनों कभी साथ में मूवी लॉन्च में नजर आते हैं, कभी एयरपोर्ट पर तो कभी रेस्त्रां में। बॉलीवुड से वरुण और नताशा की शादी की खबरें भी आ रही हैं। कहा जा रहा है कि बॉलीवुड का ये कपल भी साल 2018 में ही शादी करके अपना घर बसा लेगा।

साल 2018 में सोनम कपूर और आनंद आहुजा ही नहीं ये सेलेब्स भी रचाएंगे शादी

4. प्रतीक बब्बर-सान्या सागर

एक था दीवाना और इश्क जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से बॉलीवुड में पहचान बनाने वाले एक्टर प्रतीक बब्बर ने इस साल जनवरी में अपनी गर्लफ्रेंड से सान्या से सगाई कर ली। अब ये बात सामने आई है कि हो सकता है की साल 2018 के अंत तक प्रतीक बब्बर और सान्या सागर की ये जोडी़ शादी के बंधन में बंध जाएगी।

साल 2018 में सोनम कपूर और आनंद आहुजा ही नहीं ये सेलेब्स भी रचाएंगे शादी

5. अली फजल-रिचा चड्ढा

फिल्म फुकरे से स्टार बने अली फजल और उनकी कोस्टार रिचा चड्ढा ने काफी दिनों तक अपने रिश्ते को दुनिया की नजर से बचा कर रखा पर बाद में उन्होंने अपने रिश्ते का खुलासा पब्लिकली कर दिया। दोनों एक दूसरे को फिल्म फुकरे की शूटिंग के दौरान से ही एक दूसरे को जानते है। पहले दोस्ती और फिर प्यार हुआ। कहा जा रहा है इस साल शादी कर ही लेगा ये जोडा़।

साल 2018 में सोनम कपूर और आनंद आहुजा ही नहीं ये सेलेब्स भी रचाएंगे शादी

6. कपिल शर्मा-गिन्नी चतरथ

कपिल शर्मा का नया कॉमेडी शो भले ही इन दिनो विवादों में घिरा हुआ है पर कपिल अपने लाइफ पार्टनर को लेकर एक दम कंफर्म हैं। कॉमेडियन कपिल शर्मा ने खुद ये खुलासा किया था कि वो गिन्नी के साथ शादी करना चाहते हैं। अगर सूत्रों की मानें तो कपिल और गिन्नी ने एक दूसरे से सगाई कर ली है और अब खबरों के मुताबिक दोनों इसी साल शादी करने वाले हैं।

साल 2018 में सोनम कपूर और आनंद आहुजा ही नहीं ये सेलेब्स भी रचाएंगे शादी

7. मिलिंद सोमन-अंकिता कोंवर

बॉलीवुड की सबसे कंट्रोवर्सियल जोडी़ कह लें या मोस्ट यूनीक कपल। मिलिंद और अंकिता की लव स्टोरी काफी डिफरेंट हैं। दोनों की ऐज में काफी अंतर है पर फिर भी दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते हैं। पहले अंकिता के माता-पिता इस शादी के खिलाफ थे बाद में मिलिंद से मिलने के बाद उनकी सोच बदल गई। लगभग एक दिन पहले ही दोनों ने सगाई कर ली है और अब इस साल दोनों शादी करने को बिल्कुल तैयार हैं।

साल 2018 में सोनम कपूर और आनंद आहुजा ही नहीं ये सेलेब्स भी रचाएंगे शादी

इस तरह हो रही हैं सोनम कपूर की शादी की तैयारियां, जानें किस दिन बनेगीं आनंद की दुल्हनिया

सोनम कपूर की शादी, डेस्टिनेशन और डेट कन्फर्म!

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk