कानपुर (फीचर डेस्क)। हाल ही में उनमें से कुछ की पहली झलक रिलीज की गई है, जिन्होंने ऑडियंस की एक्साइटमेंट बहुत बढ़ा दी है। आप भी डालिए उनपर एक नजर...

करीना कपूर और इरफान की अंग्रेजी मीडियम

करीना कपूर खान पहली बार इरफान खान के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। वे दोनों अंग्रेजी मीडियम मूवी में साथ काम कर रहे हैं। इस मूवी की शूटिंग 2019 में शुरू हुई थी। इसमें राधिका मदान भी एक अहम रोल करती नजर आएंगी। इसकी शूटिंग राजस्थान और लंदन की खूबसूरत लोकेशंस पर हुई है। इस मूवी की एक तस्वीर शेयर की गई है जिसमें करीना और इरफान एक ही फ्रेम में दिख रहे हैं। सामने आई तस्वीर में करीना हैरान निगाहों के साथ इरफान को देख रही हैं, वहीं इरफान भी काफी परेशान नजर आ रहे हैं।


अभिषेक बच्चन बने हर्षद मेहता
ऑडियंस को काफी वक्त से अभिषेक बच्चन की अगली मूवी द बिग बुल का इंतजार है। अब इस फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। इस मूवी में अभिषेक कुख्यात शेयर ब्रोकर हर्षद मेहता का किरदार निभा रहे हैं। यह फिल्म हर्षद के घोटालों पर बेस्ड है। फिल्म के पहले पोस्टर में अभिषेक अंधेरे में नजर आ रहे हैं। वह अपनी एक अंगुली को अपने होठों पर रखे दिख रहे हैं। इस पोस्टर के बैकग्राउंड में लिखा है, '2020 इज द ईयर ऑफ द बिग बुल ...वह शख्स जिसने इंडिया को सपने बेचे।' इस फिल्म को अजय देवगन और आनंद पंडित बना रहे हैं। इसमें इलियाना डिक्रूज फीमेल लीड में दिखेंगी।


अजय का एयरफोर्स ऑफिसर लुक
अजय देवगन फिल्म भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया में एयरफोर्स के स्क्वॉर्डन लीडर विजय कार्णिक के रोल में नजर आने वाले हैं। अजय का फर्स्ट लुक जारी हो चुका है और इसमें वह रौबदार ऑफिसर के लुक में दिख रहे हैं। आपको बता दें कि यह फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर बेस्ड है। युद्ध के दौरान पाकिस्तानी सेना ने भुज (गुजरात) में इंडियन एयरफोर्स की एयर स्ट्रिप को तहस-नहस कर दिया था। उस वक्त विजय ने अपनी बहादुरी से उस एयर स्ट्रिप को ठीक करवाया था। इस फिल्म का डायरेक्शन अभिषेक दुधइया कर रहे हैं। इसमें अजय के साथ संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा और परिणीति चोपड़ा भी होंगी।


'राजकुमारी' बने नजर आए राजकुमार
राजकुमार राव, अनुराग बसु की अगली मूवी लूडो में नजर आएंगे, जिसका पहला लुक उन्होंने शेयर किया है। इस मूवी में वह एक अतरंगी लड़के और लड़की का किरदार निभाते नजर आएंगे। शेयर की गई पहली तस्वीर देखने पर लगता है मानो कोई खूबसूरत लड़की खड़ी है। इस तस्वीर में राजकुमार ने हरे रंग का लहंगा पहना हुआ है। दूसरी तस्वीर में वह एक सजी हुई बाइक पर सवार हैं, जिसका लुक थोड़ा रेट्रो है। उनकी बाइक के आगे मिथुन की तस्वीर लगी है और उनका फेमस डायलॉग 'कोई शक' भी लिखा हुआ है। इस फिल्म में राजकुमार के साथ फातिमा सना शेख भी अहम किरदार में नजर आने वाली हैं।


बॉक्सर बन कर रिंग में उतरे फरहान
फरहान अख्तर अपनी अपकमिंग मूवी तूफान में एक बॉक्सर का किरदार निभा रहे हैं। इसकी तैयारी के लिए वह खूब मेहनत भी कर रहे हैं। नए साल की शुरुआत पर फिल्ममेकर्स ने फरहान का नया लुक जारी किया है। इसमें वह रिंग में प्रोफेशनल बॉक्सर की तरह नजर आ रहे हैं। उनकी बॉडी भी बहुत जबरदस्त दिख रही है। फरहान की इस बॉडी के पीछे अमेरिकन बॉक्सर डोरेल फॉस्टर का कमाल है। डोरेल ही फरहान को इस फिल्मी किरदार के लिए ट्रेनिंग दे रहे हैं। डोरेल इससे पहले हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ को भी ट्रेनिंग दे चुके हैं। तूफान में फरहान के साथ परेश रावल और मृणाल ठाकुर दिखेंगे।


features@inext.co.in

अनन्या ने बताया अपना स्ट्रगल, तो सिद्धांत बोले 'जहां हमारे सपने पूरे होते हैं वहां इनका स्ट्रगल शुरु होता है'

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk