कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। लाइफ में लगभग हर लड़का या लड़की के सिर्फ एक या दो के क्रश होते हैं, लेकिन कुछ ऐसी हसीनाएं हमारे बीच मौजूद हैं जो लाखों लोगों की क्रश हैं और वह कितने लोगों की क्रश हैं इसका पता लगा पाना भी बेहद मुश्किल है। उनकी एक झलक देखने के लिए लोग बेचैन रहते हैं। सोशल मीडिया पर तो यह दिलरुबा हसीनाएं लोगों के होश उड़ा देती हैं। कैसे ये हसीनाएं रातों-रात स्टार बन गई और इन्हें नेशनल क्रश का टैग मिल गया था।

प्रिया प्रकाश: प्रिया प्रकाश को कौन नहीं जानता हैं। रातों-रात इनकी किस्मत चमक गई थी जब उनकी फिल्म ओरू अदार लव का एक वीडियो क्लिप वायरल हो गया था जिसे पूरे देश की जनता ने काफी पसंद किया था। यह वीडियो लोगों को इतना पसंद आया था कि उन्हें नेशनल क्रश कहा जाने लगा था। इसके साथ उन्हें विंक गर्ल का भी नाम से भी जाना जाता है।

दिशा पाटनी: सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी में नजर आईं दिशा पाटनी रातों-रात पूरे इंडिया में फेमस हो गई थीं। इस मूवी की वजह से आज दिशा पाटनी का बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी नाम है। सिर्फ बॉलीवुड इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि वह सोशल मीडिया सेंसेशन भी हैं और करोड़ों में उनकी फैन फॉलोइंग है।

मानुषी छिल्लर: 2017 में मिस वर्ल्ड बनी मानुषी छिल्लर रातों-रात पूरी दुनिया में मशहूर हो गई थीं। कहा जाता है कि मानुषी छिल्लर ब्यूटी विद ब्रेन का परफेक्ट एग्जांपल हैं। लोग न सिर्फ मानुषी छिल्लर की ब्यूटी बल्कि उनके सॉफ्ट नेचर के भी फैन हैं।

संजना सांघी: एक्स एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की लास्ट मूवी दिल बेचारा में काम करके संजना सांघी ने खूब वाहवाही लूटी थी। इस फिल्म की वजह से उन्हें काफी प्यार मिला था। एक फिल्म से ही उन्होंने अच्छी खासी फैन फॉलोइंग बना ली।

साक्षी मलिक: सोनू के टीटू की स्वीटी मूवी के एक गाने में साक्षी मलिक के एक लुक ने करोड़ों लोगों के होश उड़ा दिए थे। वह अपने बॉडी फीचर्स के लिए काफी फेमस हैं। इतना ही नहीं वह बिग बॉस 13 फेम आसिम रियाज के साथ म्यूजिक एल्बम भी कर चुकी हैं।

जेनिफर विंगेट: जेनिफर विंगेट एक ऐसी पर्सनालिटी है जो ना सिर्फ दर्शकों की बल्कि कई टीवी सेलिब्रिटीज की भी क्रश हैं। अपने लुक, एक्टिंग और ब्यूटी से लाखों लोगों का दिल जीतने वाली जेनिफर विंगेट का नाम भी नेशनल क्रश में शामिल हैं।

स्मृति मंधाना: इंडियन वुमन क्रिकेट टीम की धाकड़ ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना को भी नेशनल क्रश का टैग दिया गया हैं। अक्सर उनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होती है।

शर्ली सेतिया: शर्ली सेतिया ना ही सिर्फ भारत में बल्कि साउथ में एक सिंगर के तौर पर मशहूर हैं। आए दिन वह सोशल मीडिया पर अपनी फोटो और गाने की वीडियोज शेयर करती रहती हैं जिन्हें फैंस का ढेर सारा प्यार मिलता है। एक टाइम था जब शर्ली सोशल मीडिया सेंसेशन बन गई थी इतना ही नहीं हर कोई उनकी चर्चा करने पर मजबूर हो गया था।

अमायरा दस्तूर: फिल्म एक्ट्रेस अमायरा दस्तूर जब-जब सोशल मीडिया पर ग्लैमर का तड़का लगाती हैं फैंस उन पर फिदा हो जाते हैं। हाल ही में वह अक्षय कुमार के साथ क्या लोगे तुम गाने में नजर आई थी। इस सॉन्ग के बाद उन्हें जो फेम हासिल हुई वो पिछली कई फिल्में करने के बाद भी नही मिली पाई थी।

रश्मिका मंदाना: साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी सुपरस्टार रश्मिका मंदाना को गूगल ने खुद नेशनल क्रश का टैग दिया था। सोशल मीडिया पर रश्मिका मंदाना छा गई थीं। अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली रश्मिका ने कभी सोचा भी नहीं था कि वह एक्टिंग को करियर चुनकर 25 साल की उम्र में &नेशनल क्रश&य बन जाएंगी।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk