कानपुर। हाल ही में अनुष्का शर्मा अपनी फिल्म 'जीरो' की शूटिंग शाहरुख खान के साथ पूरी कर अमेरिका से लौटी हैं। वहां से लौटने के बाद अनुष्का और विराट एक दूसरे के साथ वक्त बिताने के लिए पहले बैंगलोर गए और फिर मुंबई में डिनर के लिए बाहर गए।

अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली संग डिनर डेट पर हुईं स्पॉट,सामने आई तस्वीरें

- अनुष्का और विराट ने इस दौरान अपना फेवरेट कलर ब्लैक पहना था। अनुष्का ने ब्लैक कलर की कैमीसोल टॉप के साथ ब्लू डेनिम पैंट पेयर किया था। वहीं विराट ने ब्लैक टी शर्ट पर ब्लैक जॉगर्स के साथ वाइट शूज पहना था।

अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली संग डिनर डेट पर हुईं स्पॉट,सामने आई तस्वीरें

- अनुष्का और विराट एक दूसरे के साथ बेहतरीन समय बैंगलोर में बिताने के बाद बुद्धवार को मुंबई वापस लौटे हैं। इसके बाद ही दोनों डिनर डेट पर दोनों बाहर निकले।

अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली संग डिनर डेट पर हुईं स्पॉट,सामने आई तस्वीरें

- मंगलवार को विराट अनुष्का के साथ बैंगलोर में आयोजित बीसीसीआई अवॉर्ड फंग्शन में भी पहुंचे। यहां पर विराट कोहली को इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर के सम्मान से नवाजा गया जिसके लिए उन्हें पॉली उमरीगर अवॉर्ड दिया गया। अवॉर्ड लेते वक्त विराट ने कहा 'यहां मेरी पत्नी भी मौजूद हैं इसलिए इसे और जिसकी मौजूदगी इस लम्हे को और भी खास बना रही है।'

अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली संग डिनर डेट पर हुईं स्पॉट,सामने आई तस्वीरें

- अनुष्का शर्मा की आने वाली फिल्मों में 'जीरो' के साथ-साथ 'संजू' और 'सुई धागा' भी शामिल हैं। इनमें से अनुष्का ने 'जीरो' और 'सुई धागा' की शूटिंग शुरू कर दी है। जबकि 'संजू' 29 जून को रिलीज होने जा रही है।

अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली संग डिनर डेट पर हुईं स्पॉट,सामने आई तस्वीरें

- मालूम हो कि विरुष्का पिछले साल 2017 दिसंबर के महीने में इटली के एक विला में शादी की सारी रस्में निभा कर हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए।

अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली संग डिनर डेट पर हुईं स्पॉट,सामने आई तस्वीरें

'बेस्ट क्रिकेटर' का अवॉर्ड लेने अनुष्का के साथ ऐसे पहुंच गए कोहली, ठहर गई सबकी निगाहें

एयरपोर्ट पर साथ दिखे विराट-अनुष्का, जानिए कहां जा रहे हैं दोनों

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk