2042 तक होगा दुनिया का अंत
एक्सप्रेस डॉट को डॉट यूके की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाला समय दुनिया के किसी भी देश के लिए सही नहीं है। इस रिपोर्ट में नास्त्रेदमस 2242 वेबसाइट के हवाले से खबर लिखी गई है। 16वीं सदी में जन्में नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के आधार पर कुछ दावे किए गए हैं। वैसे नास्त्रेदमस का निधन 1566 में ही हो गया था, लेकिन उनकी भविष्यवाणी कभी गलत साबित नहीं हुई। नास्त्रेदमस ने ही प्रथम विश्वयुद्ध और द्वितीय विश्वयुद्ध को लेकर सटीक भविष्यवाणी की थी, जो बाद में सही भी साबित हुई। यही नहीं नास्त्रेदमस ने दो ईश विरोधी (नेपोलियन और हिटलर) के बारे में भी सबकुछ सही बताया था।

मेसोपेटामिया यानी ईराक में होगा उत्थान
उस समय नास्त्रेदमस ने बताया था कि, आने वाले समय में तीसरे और अंतिम ईश विरोधी का भी जन्म होगा और इसकी शुरुआत मेसेपोटामिया यानी कि आधुनिक इराक और सीरीया से होगी। ऐसे में यहां पर जिस तरह से ISIS का आतंक बढ़ रहा है, उसे देखते हुए नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी को गलत साबित नहीं किया जा सकता। जिस तरह हिटलर और नेपोलियन ने दुनिया के बड़े हिस्सों में खून बहाया, इसी तरह ISIS भी कर सकता है।

2015 से होगी शुरुआत
नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी पर नजर रखते हुए एक्सपर्ट का कहना है कि, उन्होंने जिस तीसरे विश्वयुद्ध का जिक्र किया है उसकी शुरुआत 2015 बताई जा रही है। यानी कि इस साल के अंत तक ISIS अपना आतंक और फैला सकता है। साथ ही यह भी बताया गया कि यह मारकाट 27 साल तक चलेगी और 2042 तक दुनिया का अंत हो जाएगा। वहीं दूसरी ओर ISIS ने अपने नक्शे में उत्तरी अमेरिका, यूरोप, भारत समेत दक्षिण एशिया के कई उपमहाद्वीपों को शामिल किया है। इसका मतलब ISIS इन देशों के साथ जंग छेड़ेगा जो तीसरा विश्वयुद्ध कहलाएगा।

काले रंग की शैतानी शक्ित
नास्त्रेदमस ने यह भी कहा था कि, जो शैतानी शक्ित इस तीसरे विश्वयुद्ध की शुरुआत करेगी उसका चिन्ह काले रंग का होगा। अब ऐसे में ISIS भी काला झंडा रखे हुए है वहीं इनके लड़ाकों की पोशाक भी काली ही है। अब नास्त्रेदमस की यह भविष्यवाणी कितनी सच साबित होती है, यह तो वक्त बताएगा लेकिन पिछले मामलों पर नजर डालें तो नास्त्रेदमस कहीं भी गलत साबित नहीं हुए। ऐसे में क्या सचमुच तीसरा विश्वयुद्ध शुरु होगा और ISIS पूरी दुनिया में आतंक फैला देगा, यह सवाल काफी डरा सकता है।

Hindi News from World News Desk

 

International News inextlive from World News Desk