- क्रिसमस केक को लेकर सिटी में तैयारियां शुरु

- केक बनवाने के लिए बेकर्स शॉप पर लगी कस्टमर की होड़

GORAKHPUR: क्रिसमस को लेकर मार्केट में तैयारियां जोरों पर चल रही है। बड़ा दिन करीब आते ही बेकर्स शॉप्स पर भी क्रिसमस केक के लिए कस्टमर्स की होड़ मची हुई है। सिटी की रिनाउंड शॉप्स पर इसके लिए लंबे आर्डर भी आ चुके हैँ। क्रिसमस केक दूसरी केक से थोड़ा हटकर है। इसको सभी बेकरी शॉप्स पर बनाया भी नहीं जाता। सिटी की कुछ स्पेशल और चुनिंदा दुकाने और कारीगर हैं, जोकि क्रिसमस केक के स्पेशलिस्ट हैं।

क्या होती है खासियत

सिटी के क्रिसमस केक बनाने वाले बेकर्स के मुताबिक ऐसे तो क्रिसमस में कई तरह के केक बनाए जाते हैं, लेकिन आम तौर पर ड्राइफ्रूट और गरम मसालों से बने केक की ही ज्यादा डिमांड है। इसमें केक का मटेरियल कस्टमर खुद देते हैं। बेकर्स सिर्फ इसे बनाने का वजन के मुताबिक पैसा लेते हैं। अब इसमें कस्टमर पर डिपेंड करता है कि वे अपने केक में क्या मटेरियल यूज करते हैं। इसके साथ ही इसमें खास बात यह होती है कि इसमें अन्य केक्स की तरह क्रीम या तो यूज ही नहीं होता और होता भी है तो उसकी मात्रा काफी कम होती है। बल्कि इसमें ड्राईफ्रूट, देशी घी और गरम मसालों का अधिक प्रयोग किया जाता है।

यह मटेरियल होते हैं यूज

सूखे मेवे

देशी स्पाइसेज

अंडे

मैदा

ड्राई आलू बुखारा

किशमिश

अखरोट

मक्खन, कंडेंस्ड मिल्क

गुड़ की खाड़

सादा खाड़

टूटी-फ्रूटी

ग्लेच्ड चैरी

छिले बादाम

संतरे का जैस्ट

नींबू का जैस्ट

छोटी इलाइची

दालचीनी

लौंग

जायफल

काली मिर्च

बेकिंग पाउडर

वनीला एसेंस

दूध

वाइन केक भी है खास

क्रिसमस केक में एक खास बात और भी होती है। इसमें एक ऐसा केक बनता है जिसमें रम यानी कि वाइन यूज होता है। हालांकि वाइन केक बनाने वाले सिटी के कम ही बेकर्स हैं। इसके लिए क्रिश्चन समुदाय के ही बेकर्स वाइन केक बनाने के स्पेशलिस्ट होते हैं। इसमें यूज होने वाले ड्राईफ्रूट को कई दिन पहले ही रम में भिगाकर रख दिया जाता है। इसके आलावा इसमें अलग से रम मिलाया जाता है। इस केक को ज्यादतर घरों में ही बनाया जाता है। इसके दो रीजन बताए जाते हैं। पहला तो इससे इस केक में वाइन होने इसमें नशे की भी हल्की मात्रा हो जाती है। साथ ही इसका प्लेवर भी काफी अच्छा हो जाता है।

क्रिसमस केक के लिए लगातार ऑर्डर मिलते जा रहे हैं। इसमें मटेरियल कस्टमर खुद देता है। हम लोग वजन के मुताबिक बेकिंग चार्ज लेते हैं। कस्टमर जैसा मटेरियल देगा केक उसी के अनुसार बनेगा। इसमें सब कुछ मसालों और ड्राईफ्रूट पर डिपेंड होता है।

अबु बकर, बेकर्स

वाइन केक की डिमांड भी होती है, लेकिन यह सिर्फ एक फ्लेवर को तौर पर यूज किया जाता है। इसमें यूज होने वाले ड्राईफ्रूट्स को कई दिनों तक रम में भिगाकर रखा जाता है। इससे इसका फ्लेवर काफी अच्छा हो जाता है। इस केक को बनाने का तरीका भी कुछ अलग होता है। इसलिए इसे घरों में बनाया जाता है।

अर्पणा श्रीवास्तव, केक स्पेशलिस्ट