देखते ही देखते तस्वीर वायरल
यह लड़का एक गरीब घर का है और चाय बेचकर अपना गुजारा कर रहा है। लेकिन यह इतना हॉट और हैंडसम है कि लड़कियां दीवानी हो गई हैं। टि्वटर पर इस चाय वाले की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। कुछ तो इसे अपना ब्वॉयफ्रेंड बनाने की चाहत रखे हैं। हालांकि लड़के को अभी यह नहीं पता कि उसकी तस्वीर लोगों को इतनी पसंद आ रही है।   

लड़के की हैं नीली आंखे

इस चाय वाले के चर्चा में आने का सबसे बड़ा कारण इसकी नीली आंखे हैं। जी हां लड़कियों की इसकी आंखें बहुत पसंद आ रही हैं। कुछ यूजर्स ने इसकी तुलना बॉलीवुड स्टार से कर दी है। रिपोर्ट की मानें तो इस फोटो को एक पाकिस्तानी फोटोग्रॉफर जिया अली ने अपने कैमरे में कैद किया था।

 

 

Interesting News inextlive from Interesting News Desk