16 साल पहले पता चली बात
इस अद्भुत शख्स का नाम है विसकॉनसिव नेटिव। इनकी उम्र 37 साल है। नेटिव को 16 साल पहले एक जहरीले सांप ने काटा था जिसके जहर का नेटिव पर किसी भी प्रकार का असर नहीं हुआ था। इस घटना के बाद ही उनको अपने अंदर छुपी इस कमाल की शक्ति का पता चला था। उसके बाद नेटिव पर अपने आप को जहरीले सांपो से डसवाने का एक अजीब सा जुनून सवार हो गया। अब तक वो अपने आप को लगभग 160 जहरीले सांपों से कटवा चुकें हैं और फिर भी पूरी तरह से चंगे हैं। उन्होंने बताया कि जब सांप उनको डसते है तो उनको किसी भी प्रकार का दर्द नहीं होता है, बस उनके शरीर पर सांप के दंश के निशान पड़ जाते हैं। इस वीडियो में देखे इनका हैरतअंगेज कारनामा।

 



बनाना चाहते है वैक्सीन
दरअसल नेटिव चाहते है कि वो खुद पर सभी सांपो के जहर का इस्तेमाल कर के एक ऐसी वैक्सीन बनाए जिसके इस्तेमाल से लोगों की जान सांपों के काटे जाने से बचाई जा सके। हाल ही में उन्होंने खुद को सबसे जहरीले सांप माने जाने वाले ब्लेक मांबा और टाइपेन प्रजाति के दो सांपो से कटवाया था जिसका उनपर किभी भी प्रकार का असर नहीं हुआ था। हालांकि 2011 में नेटिव को जब एक साथ दो ब्लेक कोबरा सांपो ने काटा था तब वो बेहोशी के कगार पर पहुंच गए थे। उनकी हालत इतनी ज्यादा खराब हो गई थी की उनकी स्थिति कोमा तक पहुंचने की हो गई थी।

 

Weird News inextlive from Odd News Desk

 

Weird News inextlive from Odd News Desk