जोई के नाम दर्ज हैं कई वर्ल्ड रिकॉर्ड
रसियन सर्कस की जोई एलिस अपने करतबों से लोगों को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर देती हैं। वो जितने खतरनाक स्टंट करती हैं उतनी ही खूबसूरत भी हैं। जोई की झोली में कई गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड मौजूद हैं। हाल ही में जोई ने जो किया उसने सभी को हैरत में डाल दिया। जोई के इस स्टंट के बारे में कोई सपने में भी नहीं सोच सकता है। जोई ने तेजी से चलते हुये पंखे को अपनी जीभ से रोक दिया। उन्होंने ये वर्ल्ड रिकॉर्ड एक इटेलियन गेम शो के दौरान रचा। जिसका नाम ला शो दि रिकार्ड है।

 



जोई ने तोड़ा अपना ही वर्ल्ड रिकॉर्ड
जोई ने ये कारनामा करने के बाद अपने ही एक वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ दिया। जोई कितना भी तेज पंखा क्यों ना हो उसे अपनी जीभ से रोक लेती हैं। जोई ने 35 वाट के इलेक्ट्रिक फैन अपने दोनो हाथों में पकड़े। फैन अपनी सबसे तेज गति पर थे इसके बाद भी जोई ने अपनी जीभ से एक के बाद एक लगातार कई बार फैन की स्पीड को जीरो कर दिया। 1 मिनट में उन्होंने 32 बार पंखे की स्पीड को कम किया। इससे पहले उन्हों एक मिनट में 20 बार पंखे की स्पीड को जीरो किया था।

Weird News inextlive from Odd News Desk


 

Weird News inextlive from Odd News Desk