- पार्टी के दौरान युवक को मारी थी गोली

LUCKNOW:

विभूतिखंड स्थित सेवी ग्रैंड होटल के कवाना टेरस बार में शनिवार देर रात युवक को गोली मारने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी के जीजा और बार के दो मैनेजरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी की फाच्र्यूनर भी उसके जीजा के घर से बरामद की है।

बोतल उछालने पर हुअा था विवाद

इंस्पेक्टर राजीव द्विवेदी ने बताया कि घायल युवक जैद खान अपने दोस्त अयूब खान की बर्थडे पार्टी में यहां आया था। तभी आलमबाग निवासी रेस्टोरेंट मालिक विजेंद्र सिंह उर्फ बिट्टू आए। आरोप है कि उसने जैद के दोस्त खालिद की ओर बीयर का बोतल उछाली जो जैद को जा लगी। इस पर दोनों तरफ से मारपीट होने लगी।

15 के खिलाफ केस दर्ज

इस पर विजेंद्र ने अपनी गाड़ी से पिस्टल निकाली और जैद पर गोली चला दी। गोली लगते ही जैद खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ा। इसके बाद सभी आरोपी मौके से भाग निकले। घायल जैद के भाई मोइन खान की तहरीर पर विभूतिखंड पुलिस ने आलमबाग निवासी विजेंदर सिंह उर्फ बिट्टू, विकास नगर निवासी सौरभ पंडित के अलावा सेवी ग्रैंड होटल के मैनेजर, बाउंसर और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला सहित कई संगीन धाराओं में रिपोर्ट दजर्1 कराई।

बरामद की कार

पुलिस को पता चला आरोपी विजेन्द्र अपने बहनोई अलीगंज निवासी अभिषेक तिवारी के यहां छिपा है। पुलिस वहां पहुंची तो अभिषेक ने आरोपी को पीछे के रास्ते से भगा दिया। पुलिस ने अभिषेक के घर से विजेन्द्र की फाच्र्यूनर बरामद की। विभूतिखंड पुलिस ने विजेन्द्र को शरण देने के मामले में अखिलेश तिवारी को गिरफ्तार किया। वहीें पुलिस ने इस घटना की सूचना न देने और आरोपियों का बचाव करने के मामले में बार के दो मैनेजरों वजीरगंज निवासी विकास द्विवेदी और गोमतीनगर निवासी चंदन चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया है।