MNNIT में इंडियन कान्फ्रेंस आन अप्लाइड मैकेनिक्स का आगाज

ALLAHABAD: मोती लाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के प्रयुक्त यान्त्रिकी विभाग इन्डियन सोसाइटी फार अप्लाइड मैकेनिक्स के सहयोग से तीन दिवसीय तृतीय इंडियन कान्फ्रेंस आन अप्लाइड मैकेनिक्स का आगाज संस्थान के सेमीनार हाल में हुआ। चीफ गेस्ट टेक्सॉस युनिवर्सिटी यूएसए के प्रो। केआर राजा गोपाल ने अप्लाइड मैकेनिक्स की उपयोगिता एवं महत्व की व्याख्या करते हुए न्यूटन के बेसिक सिद्धान्तों की चर्चा की। प्रो। सी लक्ष्मण राव ने ने अप्लाइड मैकेनिक्स में किये गये नवीन शोधों, इसकी बारिकियों तथा इसके प्रभाव की चर्चा करते हुए कहा कि अप्लाइड मैकेनिक्स इन्जिनियरिंग के लिए बोन्स का काम करता है।

आईआईटी मद्रास व दिल्ली को श्रेय

संस्थान के निदेशक प्रो। राजीव त्रिपाठी ने कहा कि इस प्रोग्राम का आयोजन आईआईटी मद्रास एवं आईआईटी दिल्ली को करना था। हमारा सौभाग्य है कि यह मौका हमें मिला। राष्ट्रीय सम्मेलन के चेयरमैन प्रो। केके शुक्ला ने कहा कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य अप्लाइड मैकेनिक्स के क्षेत्र में किये गये नवीन शोधों, इसमें आने वाली समस्याओं तथा इसके निदान की बारिकियों को समझने के लिए एक प्लेटफार्म तैयार करना है। सम्मेलन में देश विदेश से लगभग 280 वैज्ञानिक शिरकत कर रहे हैं जो अपने अनुभवों को साझा करेंगे तथा नवीन विषयों की भी विस्तार से चर्चा करेंगे।

दीप प्रज्जवलित करके संस्थान के निदेशक प्रो। राजीव त्रिपाठी, चेयरमैन प्रो। केके शुक्ला, सचिव प्रो। सी। लक्ष्मण राव तथा चीफ गेस्ट प्रो। केआर राजागोपाल टेक्सॉस युनिवर्सिटी यूएसए एवं डॉ। रमेश पाण्डेय ने प्रोग्राम का इनॉगरेशन किया गया। विभागाध्यक्ष डॉ। रमेश पाण्डेय, डॉ। आशुतोष उपध्याय, डॉ। विवेक पटेल, प्रो। आरपी तिवारी के अलावा बड़ी संख्या में प्रतिभागी शामिल हुये।