पांच सीटों वाला था प्लेन
जानकारी है कि ये प्लेन पांच सीटों वाला था। ये प्लेन जिस समय गिरा, अचानक से इलाके में हड़कंप मच गया। जोरदार आवाज के साथ गिरते हुए प्लेन के चपेट में आने से आसपास की करीब तीन इमारतों और कारों में आग भी लग गई। ये घटना इतनी जबरदस्त थी कि प्रत्यक्षदर्शियों की आंखें खुली की खुली रह गईं। इस घटना में पांच लोगों के बुरी तरह से घायल होने की ख्ाबर है।

एयरपोर्ट से महज 500 मीटर की दूरी पर हुई घटना
घटना को लेकर बताया गया है कि फाइव स्टार प्लेन ने दुर्घटना से सिर्फ कुछ ही देर पहले ही टोक्यो के चोफू एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। कुछ दूर उड़ते ही हादसा हो गया। दूरी को लेकर बताया गया कि ये हादसा एयरपोर्ट से महज 500 मीटर की दूरी पर हुआ। अभी फिलहाल प्लेन के क्रैश होने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

ऐसे हुई इन तीनों की मौत
घटना को लेकर जानकारी देते हुए टोक्यो फायर डिपार्टमेंट ने बताया कि हादसे में करीब तीनों लोगों की मौत हुई है। बड़ी बात ये है कि इन लोगों की मौत दुर्घटना से चोटिल होकर नहीं, बल्कि हार्ट और लंग के फेल होने की वजह से हुई है। मरने वालों में दो तो प्लेन के पैसेंजर ही थे। वहीं तीसरी एक स्थानीय महिला थी। घटना के तुरंत बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां डॉक्टरों के संरक्षण में उनका उपचार जारी है।

Hindi News from World News Desk

 

International News inextlive from World News Desk