-बीएसएफ जवान की पत्‍‌नी ने भी दी जान

-लड़की ने नानी ने की फटकार से दुखी होकर उसने ऐसा कदम उठाया

-फांसी पर लटक गई उलीडीह की महिला

JAMSHEDPUR : शहर बीएसएफ जवान की पत्‍‌नी समेत तीन ने फांसी लगा खुदकुशी कर ली। पुलिस ने सभी शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। परसुडीह थाना के सरजामदा निवासी सह बीएसएफ जवान संगरु मुर्मू की पत्‍‌नी दमयंती मुर्मू (ख्ख्) ने फांसी लगा सोमवार की शाम गमछा के सहारे घर में लकड़ी की बीम से आत्महत्या कर ली। उसकी चार माह पूर्व शादी हुई थी। पति दुमका में पदस्थापित है। बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या किये जाने का मामला सामने आया है। बीमारी के कारण वह तनाव में रहती थी और अक्सर ननद और परिजनों से यह चर्चा करती थी कि ऐसा क्या हो गया मुझे जो वह ठीक नहीं हो है। उसकी बीमारी से परिवार वालों को भी कष्ट हो रहा है। उसका इलाज चल रहा था।

केरला पब्लिक स्कूल की छात्रा ने की खुदकुशी

आजादनगर थाना के वारिस नगर में मुस्कान (क्ख्) ने मंगलवार की सुबह घर में दुपट्टे के सहारे फांसी लगा खुदकुशी की। वह केरला पब्लिक स्कूल की छठीं कक्षा की छात्रा थी। पड़ोसी रजिया परवीन ने बताया कि उसने मुस्कान को फांसी से लटका देखा तो शोर मचा आस-पास के लोगों को बुलाया। उसे स्थानीय एक चिकित्सक के पास ले गई। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। वह अपने नानी के घर में रहती थी। बताया जाता है कि पढ़ाई को लेकर नानी ने उसे फटकार लगाई थी। जिसे दुखी होकर उसने ऐसा कदम उठाया।

महिला ने की खुदकुशी

उलीडीह थाना के सुभाष कॉलोनी रोड नंबर दो के निवासी बच्चा सिंह की पत्‍‌नी डॉली सिंह (ख्ब्) मंगलवार को फांसी से लटक गई। यह देख परिवार वाले उसे टाटा मुख्य अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। उलीडीह थाना प्रभारी सुषमा कुमारी ने बताया कि अभी परिवार वालों से पूछताछ नहीं हो पाई है कि उसके आत्महत्या का कारण क्या हैं।