feature@inext.co.in

KANPUR: अब दंगल गर्ल फातिमा सना शेख की नजरें अनुराग बसु की फिल्म पर हैं। अनुराग अपनी हिट फिल्म 'लाइफ इन अ मेट्रो' का सीक्वेल बना रहे हैं और इसके लिए उन्होंने फातिमा को साइन किया है। फातिमा इसमें राजकुमार राव के अपोजिट नजर आएंगी। फिल्म में चार शॉर्ट स्टोरीज होंगी जिसमें से एक कहानी का हिस्सा फातिमा होंगी।

अनुराग की इस फिल्म के सीक्वेल में फातिमा दिखने को तैयार,बिना स्क्रिप्ट पढ़े ही कह दी हां

इन डायरेक्टर्स के साथ करना है काम

फातिमा ने कहा, 'जैसे ही मैंने सुना कि अनुराग बसु फिल्म बना रहे हैं और उसमें मुझे कास्ट करने में इंटरेस्टेड हैं, ये सोचकर ही मैं एक्साइटेड थी। इसके बाद मैंने स्क्रिप्ट के बारे में नहीं सोचा। कुछ डायरेक्टर्स ऐसे होते हैं जिनकी दुनिया का आप बस हिस्सा बनना चाहते हैं।' फातिमा ने कहा कि अनुराग बसु, राजकुमार हिरानी और संजय लीला भंसाली से आने वाले ऑफर्स ऐसे हैं कि वो इनके लिए आंखें बंद करके भी हां कर देंगी।  

अनुराग की इस फिल्म के सीक्वेल में फातिमा दिखने को तैयार,बिना स्क्रिप्ट पढ़े ही कह दी हां

ठग्स ऑफ हिंदोस्तान को लेकर कहा

'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के फेल हो जाने के बारे में फातिमा ने कहा, इस फिल्म के बाद मैंने खुद को इंट्रोस्पेक्ट किया। फातिमा ने आगे कहा, 'मैंने अब वर्कशॉप्स अटेंड करना शुरू कर दिया है जो मैंने पहले कभी नहीं किया था। इनकी हेल्प से मैं खुद को एक एक्टर के तौर पर डिसकवर कर पा रही हूं।

बोनी कपूर ने श्रीदेवी से तो इन बाॅलीवुड निर्देशकों ने भी की फेमस अभिनेत्रियों से शादी

तस्वीरें : 'मनमर्जियां' डायरेक्टर अनुराग कश्यप अपने से 22 साल छोटी इस लड़की के प्यार में पडे़, टूट चुकीं दो शादियां

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk