पेरिस हमले में मारे गए 129 लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए यहां के कई आईकॉनिक लैंडमार्क्स को नीली, सफेद और लाल रंग की रोशनी से सजाया गया। शांघाई से लेकर सनफ्रांसिस्को तक जानी-मानी बिल्डिंग्स को फ्रेंच ट्राईकलर में सजाया गया है।
तीन रोशनी में नहाया लंदन का ये खास ब्रिज सिर ऊंचा करके ये संदेश दे रहा है कि आतंकवाद के हाथ अभी उसकी ऊंचाई और भव्यता से बहुत छोटे हैं। उसकी रोशनी प्रतीक है देश की अखंडता और एकजुटता की।
सिडनी के ओपेरा हाउस को भी सजाया गया तीन रंगों में झूलता हुआ, मानों अपनी भव्यता से दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि दे रहा हो।
लोगों ने लैंडमार्क के तौर पर फ्रेंच अम्बेसी को ट्राइकलर में सजाया। इन तीन नेशनल रंगों में सजी अम्बेसी के सामने खड़े होकर लोगों ने आतंकवाद को अपने बेखौफ चेहरों से चुनौती दी।
ब्राजील में तीन रंगों की रोशनी को समेटे क्राइस्ट की मूर्ति के नीचे खड़े हुए लोगों ने याद किया हमले में खुद से बिछड़े शहीदों को।
न्यूयॉर्क का वर्ल्ड ट्रेड सेंटर भी इस क्रम में पीछे नहीं रहा। खुद आतंकवाद के थपेड़ों को झेल चुका ये वर्ल्ड ट्रेड सेंटर आज भी आतंकवाद को चुनौती देता हुआ अपने पहले के रूप में खड़ा हुआ है।
इसके बाद शांघाई के लैंडमार्क आरियंटल पर्ल टावर ने भी ट्राईकलर में नहाते हुए इस टेरर के हमले में फ्रांस के साथ खड़े होने का संकेत दिया है।
सेन फ्रांसिस्को के सिटी हॉल पर भी फ्रांस के झंड़े की रोशनी कर पेरिस हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई।
ट्राईकलर में जगमगाता हुआ लंदन का ये आई फेरिस व्हील अपने रंगों के साथ सिर ऊंचा करके खड़ा है आतंकवाद के खिलाफ।
ये है लंदन का विमब्ले स्टेडियम। खौफ की अंधेरी रात में खुद के साथ पूरे देश के बेखौफ होने का संकेत देता हुआ स्टेडियम तीन रंगों के साथ कई तरह के संदेश देता नजर आ रहा है। लोगों के आंखों में अपनों को याद करके नमी है, लेकिन इन आंखों में दुख के साथ उतना ही जुनून है आतंकवाद के खिलाफ खड़े होने का।
लंदन के लोगों ने भी ट्राइकलर में लिखी तख्तियों के साथ फ्रांस के लोगों की हौंसलाअफजाई की है। ये कहते हुए कि आतंकवाद के खिलाफ जंग में लंदन उनके साथ है।
Courtesy By Mail Online
inextlive from Spark-Bites Desk
Interesting News inextlive from Interesting News Desk