RANCHI: झारखंड विधानसभा के नए भवन में शुक्रवार से शुरू हो रहे बजट सत्र में नई भूमिका में पहुंचे सत्ता पक्ष और विपक्ष में पहले ही दिन से टकराव के पूरे आसार बनते नजर आ रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष के मसले पर विपक्ष की भूमिका में आई भाजपा जहां अपना विरोध दर्ज कराएगी, वहीं, झामुमो-कांग्रेस भी अपने अंदाज में विपक्ष पर पलटवार करेंगे। एक माह चलने वाले विधानसभा के बजट सत्र में कुल 18 कार्य दिवस होंगे। तीन मार्च को राज्य सरकार सदन में वित्तीय वर्ष 2020-21 का पूर्ण बजट पेश करेगी।

सीएम की परीक्षा

बजट सत्र महागठबंधन के मुखिया हेमंत सोरेन की भी परीक्षा है और मुख्य विपक्षी दल के रूप में 'ना' पक्ष में बैठने वाली भाजपा की भी। भाजपा सशक्त विपक्ष की भूमिका को निभाने की बात कह पहले ही अपनी मंशा साफ कर चुकी है। टकराव की शुरुआत नेता प्रतिपक्ष के रूप में बाबूलाल मरांडी को स्वीकार न किए जाने से ही होगी, यह तय माना जा रहा है। भाजपा ने बाबूलाल मरांडी को भाजपा विधायक दल का नेता मनोनीत करते हुए विधानसभा सचिवालय को भी इसकी सूचना पूर्व में ही दे दी है और उन्हें नेता प्रतिपक्ष का दायित्व सौंपने का अनुरोध भी किया है। शुक्रवार को बजट सत्र के पहले दिन अनुपूरक बजट पेश किए जाने के साथ ही अन्य विधायी कार्य भी निपटाए जाएंगे। एक माह चलने वाले सत्र के दौरान तीन मार्च को वित्तमंत्री रामेश्वर उरांव बजट पेश करेंगे। बजट की अनुदान मांगों पर चर्चा होली के बाद होगी। वहीं, 16 और 23 मार्च को मुख्यमंत्री प्रश्न काल में सीएम हेमंत सोरेन सदस्यों के नीतिगत सवालों का जवाब देंगे।

बजट सत्र की कार्यवाही

28 फरवरी : शपथ या प्रतिज्ञान ग्रहण। वित्तीय वर्ष 2019-20 का तृतीय अनुपूरक व्यय विवरणी का उपस्थापन। शोक प्रकाश।

29 व 01 मार्च : बैठक नहीं होगी।

02 मार्च : प्रश्नकाल, मुख्यमंत्री का प्रश्नकाल, तृतीय अनुपूरक पर वाद-विवाद, मतदान।

03 मार्च : प्रश्नकाल, वित्तीय वर्ष 2020-21 के आय-व्ययक का उपस्थापन।

04 मार्च : प्रश्नकाल, वित्तीय वर्ष 2020-21 के आय-व्ययक पर सामान्य वाद-विवाद।

05 मार्च : प्रश्नकाल, वित्तीय वर्ष 2020-21 के आय-व्ययक पर सामान्य वाद-विवाद।

06 मार्च : प्रश्नकाल, वित्तीय वर्ष 2020-21 के आय-व्ययक पर सामान्य वाद-विवाद, सरकार का उत्तर, मतदान।

07 मार्च से 11 मार्च : बैठक नहीं होगी।

12 मार्च : प्रश्नकाल, वित्तीय वर्ष 2020-21 के आय-व्ययक पर सामान्य वाद-विवाद, सरकार का उत्तर, मतदान।

13 मार्च : प्रश्नकाल, वित्तीय वर्ष 2020-21 के आय-व्ययक पर सामान्य वाद-विवाद, सरकार का उत्तर, मतदान।

14 मार्च से 15 मार्च : बैठक नहीं होगी।

16 मार्च : प्रश्नकाल, वित्तीय वर्ष 2020-21 के आय-व्ययक पर सामान्य वाद-विवाद, सरकार का उत्तर, मतदान।

17 मार्च : प्रश्नकाल, वित्तीय वर्ष 2020-21 के आय-व्ययक पर सामान्य वाद-विवाद, सरकार का उत्तर, मतदान।

18 मार्च : प्रश्नकाल, वित्तीय वर्ष 2020-21 के आय-व्ययक पर सामान्य वाद-विवाद, सरकार का उत्तर, मतदान।

19 मार्च : प्रश्नकाल, वित्तीय वर्ष 2020-21 के आय-व्ययक पर सामान्य वाद-विवाद, सरकार का उत्तर, मतदान।

20 मार्च : प्रश्नकाल, वित्तीय वर्ष 2020-21 के आय-व्ययक पर सामान्य वाद-विवाद, सरकार का उत्तर, मतदान।

21-22 मार्च : बैठक नहीं होगी।

23 मार्च : प्रश्नकाल, मुख्यमंत्री का प्रश्नकाल, वित्तीय वर्ष 2020-21 के आय-व्ययक पर सामान्य वाद-विवाद, सरकार का उत्तर, मतदान।

24 मार्च : प्रश्नकाल, वित्तीय वर्ष 2020-21 के आय-व्ययक पर सामान्य वाद-विवाद, सरकार का उत्तर, मतदान।

25 मार्च : प्रश्नकाल, वित्तीय वर्ष 2020-21 के आय-व्ययक के विनियोग विधेयक का उपस्थापन एवं पारण।

26 मार्च : प्रश्नकाल, राजकीय विधेयक एवं अन्य राजकीय कार्य।

27 मार्च : बैठक नहीं होगी।

28 मार्च : प्रश्नकाल, राजकीय विधेयक एवं अन्य राजकीय कार्य और गैर सरकारी सदस्यों के कार्य, गैर सरकारी संकल्प।