GORAKHPUR: सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार दोपहर 1.20 बजे गोरखपुर आएंगे। चीफ मिनिस्टर शाम 5 बजे से 6 बजे तक गोरखनाथ मंदिर में सिटी और जिले के विकास कार्यो की समीक्षा करेंगे। समीक्षा बैठक के बाद रात में 8.35 बजे लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। सूत्रों की मानें तो विकास कार्य में ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों की क्लास भी लग सकती है। धीमी गति से हो रहे निर्माण कार्य के प्रगति रिपोर्ट जानने के बाद कई अधिकारियों पर कार्रवाई की भी संभावना बताई जा रही है।