RANCHI: एक क्लिक पर ही यह जानकारी मिलेगी कि सिटी में कहां-कहां पब्लिक टॉयलेट्स है। इसके अलावा यह भी डिटेल होगा कि आप किस टॉयलेट का इस्तेमाल फ्री में कर सकते हैं और किसके लिए आपको चार्ज पे करना होगा। इसके लिए रांची नगर निगम ने टॉयलेट लोकेटर एप्प तैयार कर लिया है। इसमें सिटी के सभी एक्सेसेबल पब्लिक टॉयलेट्स की जानकारी अपडेट की जा रही है। जल्द ही इसे आम लोगों के लिए जारी कर दिया जाएगा। बताते चलें कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर को साफ-सुथरा बनाने के लिए यह सुविधा लोगों के लिए शुरू की जा रही है।

 

रास्ता भी बताएगा टॉयलेट लोकेटर एप्प

एप्प से केवल लोगों को टॉयलेट की ही जानकारी नहीं मिलेगी, बल्कि एप्प मैप की मदद से यह भी बताएगा कि आप कितनी देर में नजदीकी टॉयलेट पहुंच सकते हैं। इसके अलावा टॉयलेट तक पहुंचने का रास्ता भी आप एप्प की मदद से जान सकेंगे। वहीं, एप्प में यह भी जानकारी मौजूद रहेगी कि कहां पर फीमेल टॉयलेट और कहां मेल टॉयलेट है।

 

 

सिटी में 250 टॉयलेट्स को किया लोकेट

सिटी में पब्लिक को टॉयलेट का इस्तेमाल करने में किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए ख्भ्0 टॉयलेट्स को लोकेट किया गया है। जिसमें फ्री एक्सेसबल और पेड एक्सेसेबल टॉयलेट होंगे। जिससे कि लोगों को यह जानकारी मिल जाएगी कि कौन सा टॉयलेट कहां पर है। साथ ही इसके इस्तेमाल करने पर उन्हें कितना चार्ज देना होगा। इसमें हास्पिटल्स, आफिस, मार्केटिंग कांप्लेक्स, मॉल, सुलभ शौचालय और माड्यूलर टॉयलेट्स की पूरी डिटेल रहेगी।

 

 

सरकारी आफिस, रेस्टोरेंट व मॉल में नहीं लगेगा चार्ज

राजधानी को स्वच्छ बनाने के लिए रांची नगर निगम ने तैयारी तेज कर दी है। इसी कड़ी में पब्लिक टॉयलेट्स का लोग अधिक से अधिक इस्तेमाल करें इसके लिए टॉयलेट लोकेट किया जा रहा है। इसमें सरकारी आफिस, रेस्टोरेंट और मॉल्स का टॉयलेट यूज करने के लिए लोगों को कोई चार्ज नहीं देना होगा। वहीं पुलिस स्टेशन के टॉयलेट को इस कैटेगरी से बाहर रखा गया है।