टोक्यो (एएनआई)। विश्व की नंबर 1 तीरंदाज दीपिका कुमारी ने बुधवार को यहां युमेनोशिमा रैंकिंग फील्ड में चल रहे टोक्यो 2020 ओलंपिक में भूटान की भु कर्ण को हराकर महिला व्यक्तिगत तीरंदाजी स्पर्धा के अगले दौर में प्रवेश किया। भारत के तीरंदाज ने 1/32 एलिमिनेशन राउंड में भु कर्मा को 6-0 से हराया। भारतीय तीरंदाज ने सेट 1 में 8, 9 और 9 का स्कोर किया और उसका कुल स्कोर 26 था, जबकि भु कर्मा ने जबर्दस्त प्रदर्शन किया और उसका स्कोर 23 था। इसने दीपिका को 2-0 की बढ़त लेने की अनुमति दी।

राय और जाधव हुए बाहर
सेट 2 में भी कुछ ऐसी ही कहानी सामने आई और दीपिका ने मैच में बढ़त बना ली। जब तक तीसरा सेट समाप्त हुआ, तब तक भारतीय ने 6-0 की सहज बढ़त ले ली और उसने मैच को अपने नाम कर लिया। इससे पहले दिन में, तरुणदीप राय और प्रवीण जाधव 1/16 एलिमिनेशन दौर में हारने के बाद पुरुषों की व्यक्तिगत तीरंदाजी से बाहर हो गए।

जोड़ी के रूप में पहले गए थे हार
दीपिका कुमारी और प्रवीण जाधव की भारत की मिश्रित टीम शनिवार को तीरंदाजी मिश्रित टीम स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में हार गई थी। उन्हें क्वार्टर फाइनल में दक्षिण कोरिया के एन सैन और किम जे देवक ने भारतीय जोड़ी को 6-2 से हराया।