टोक्यो (एएनआई)। केटी इरफान, संदीप कुमार और राहुल का टोक्यो ओलंपिक में पुरुषों की 20 मीटर रेस वाॅक में निराशाजनक प्रदर्शन रहा। वे यहां साप्पोरो ओडोरी में शीर्ष दस में भी जगह नहीं बना पाए। संदीप 23वें स्थान पर जबकि राहुल और इरफान क्रमश: 47वें और 52वें स्थान पर रहे।

एथलीटों का निराशाजनक प्रदर्शन
इटली के मास्सिमो स्टैनो ने पहला स्थान हासिल किया और उन्होंने स्वर्ण पदक जीता, जबकि जापान के कोकी इकेदा और तोशिकाज़ु यामानिशी क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे, उन्होंने रजत और कांस्य पदक जीता। संदीप ने 23वें स्थान पर दौड़ पूरी करने के लिए 1:25:07 का समय लिया, जबकि इरफान ने बहुत निराश किया क्योंकि उन्होंने दौड़ पूरी करने के लिए 1:34:41 का समय लिया। राहुल 1:32:06 के साथ समाप्त हुए।

भारत के पदक के दावेदार
इससे पहले दिन में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक जीता। 41 साल बाद खेलों में हॉकी में यह भारत का पहला पदक था। गुरुवार को शाम को भारत के पहलवान रवि दहिया फाइनल मैच खेलने उतरेंगे। दहिया ने भारत के लिए मेडल पक्का कर लिया। बस एक जीत उन्हें पीले तमगे तक पहुंचा देगी।