कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। ओलंपिक में एक वक्त भारत की हाॅकी टीम का डंका बजता था। जैसे-जैसे समय गुजरा, स्थितियां बदलती गई और आज भारतीय हाॅकी टीम मेडल के लिए तरस रही है। इस बार टीम को काफी उम्मीदें हैं। टोक्यो ओलंपिक में भारत के हाॅकी मैच 24 जुलाई से शुरु होंगे। भारत को पांच टीमों के खिलाफ खेलना है। आइए जानें कब-कब है मैच और कहां देख सकते हैं ऑनलाइन।

भारत महिला टीम का कार्यक्रम

24 जुलाई - बनाम नीदरलैंड - शाम 5.15 बजे IST

26 जुलाई - बनाम जर्मनी - शाम 5.45 बजे IST

28 जुलाई - बनाम ग्रेट ब्रिटेन - सुबह 6.30 बजे IST am

30 जुलाई - बनाम आयरलैंड - सुबह 8.15 बजे IST

31 जुलाई - बनाम दक्षिण अफ्रीका - सुबह 8.45 बजे IST

भारत पुरुष टीम का कार्यक्रम

24 जुलाई - बनाम न्यूजीलैंड - सुबह 6.30 बजे IST

25 जुलाई - बनाम ऑस्ट्रेलिया - दोपहर 3.00 बजे IST

27 जुलाई - बनाम स्पेन - सुबह 6.30 बजे IST

29 जुलाई - बनाम अर्जेंटीना - सुबह 6.00 बजे IST

30 जुलाई - बनाम जापान - दोपहर 3.00 बजे IST

ओलंपिक में भारत के हाॅकी मैच ऑनलाइन
टोक्यो ओलंपिक में भारत के हाॅकी मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित होंगे। अगर आप टीवी पर देखना चाह रहे हैं तो सोनी टेन चैनल पर लाइव देख सकते हैं। इंग्लिश कमेंट्री में देखने के लिए Sony TEN 1 और Sony TEN 2 में देख सकते हैं। जबकि Sony TEN 3 में हिंदी कमेंट्री होगी। इसके अलावा अगर आप ऑनलाइन देखना चाहते हैं तो SonyLiv पर मैचों का लाइव स्ट्रीम होगा।