कैंट क्षेत्र में टोल प्वाइंट को किया गया बंद, लोगों को मिली राहत

व्यापारियों ने कहा, नहीं चलने देंगे मनमानी

Meerut। कैंट क्षेत्र में तीन जगहों पर वसूला जा रही एंट्री फीस कलेक्शन प्वाइंट गुरुवार को बंद कर दिए गए। इससे सड़कों पर जाम की स्थिति नहीं रही। व्यापारियों और ट्रासंपोर्टर्स में खुशी का माहौल रहा। हालांकि, बुधवार को व्यापारियों और ट्रांसपोटर्स का टोल के विरोध में जबरदस्त प्रदर्शन चला था। व्यापारियों का आरोप था कि टोल के नाम पर आम जनता को परेशान किया जा रहा था। सड़कों पर जाम की स्थिति बनी हुई थी। जिसकी वजह से आते-जाते लोगों को अनावश्यक रूप से परेशान होना पड़ रहा था।

कोट्स

हमारी प्रशासन से मांग है प्रवेश शुल्क के नाम पर अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ मुकदमा दायर कर उन्हें जेल भेज जाए।

गौरव शर्मा, अध्यक्ष, ट्रांसपोटर् एसोसिएशन

कलेक्शन प्वाइंट बनाकर लोगों को जबरन परेशान किया जा रहा था। इस अवैध वसूली की वजह से शहरवासी बेहाल हो गए थे। इस तरह की मनमानी शहर में नहीं चलने दी जाएगी।

जीतू सिंह नागपाल, अध्यक्ष, मेरठ व्यापार मंडल

इस तरह की मनमानी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इससे पूरी तरह से लोगों का जनजीवन प्रभावित होता है। शहर में जाम की स्थिति बनी रही, लोगों को भी परेशान होना पड़ा

अजय गुप्ता, अध्यक्ष, संयुक्त व्यापार संघ अरुण वशिष्ठ गुट