RANCHI: 5वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी (पुरुष/महिला) प्रतियोगिता 19 अक्टूबर से मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में शुरू हो रही है, जो 23 अक्टूबर तक चलेगी। 24 को प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन सेरेमनी होगी। यह जानकारी एडीजी व आयोजन समिति के सचिव रेजी डुंगडुंग ने दी।

गवर्नर द्रौपदी मुर्मू करेंगी उद्घाटन

बताया कि प्रतियोगिता में देश भर के 308 पुलिसकर्मी 22 स्पर्धा के स्वर्ण पदकों के लिए जोर आजमाईश करेंगे। ऑल इंडिया पुलिस कंट्रोल बोर्ड व झारखण्ड पुलिस की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में इंडियन, रिकर्व व कंपाउंड स्पर्धा होगी। उद्घाटन सुबह 9.30 बजे राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू करेंगी। 23 अक्टूबर को समापन समारोह में मुख्यमंत्री रघुवर दास और खेल मंत्री अतिथि रहेंगे। 24 अक्टूबर को होने वाली मेडल डिस्ट्रीब्यूशन सेरेमनी के चीफ गेस्ट विधानसभा अध्यक्ष डॉ दिनेश उरांव होंगे। एडीजी रेजी डुंगडुंग ने बताया कि प्रतियोगिता के आयोजन में खेल विभाग का पूर्ण सहयोग मिल रहा है। बाहर से आने वाले खिलाडि़यों के रुकने की व्यवस्था फुटबॉल और एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम में की गई है।