1. सचिन तेंदुलकर :
टीम इंडिया के सबसे महान बल्लेबाज सचिन रमेश तेंदुलकर इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। साल 1990 से लेकर 2012 तक सचिन ने इंग्लैंड के अगेंस्ट 32 टेस्ट खेले हैं जिसमें उन्होंने 2535 रन बनाए। इस दौरान सचिन ने 7 शतक और 13 अर्धशतक लगाए।
2. सुनील गावस्कर :
सचिन के बाद इस लिस्ट में दूसरा नाम महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर का आता है। गावस्कर ने इंग्लैंड के विरुद्ध 38 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उनके नाम 2483 रन दर्ज हैं। गावस्कर ने इस दौरान 4 शतक व 16 अर्धशतक लगाए।
3. राहुल द्रविड़ :
टीम इंडिया में दीवार नाम से मशहूर भूतपूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ टेस्ट के महानतम बल्लेबाजों में से एक हैं। द्रविड़ ने इंग्लैंड के खिलाफ 21 टेस्ट खेले हैं जिसमें कुल 1950 रन बनाए हैं। इसमें 7 शतक व 8 अर्धशतक शामिल हैं।
4. गुंडप्पा विश्वनाथ :
पूर्व भारतीय खिलाड़ी गुंडप्पा विश्वनाथ का इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट रिकॉर्ड काफी बेहतर है। विश्वनाथ ने इंग्लिश टीम के विरुद्ध 30 टेस्ट में 1880 रन बनाए। इसमें 4 शतक और 12 अर्धशतक शामिल हैं।
5. दिलीप वेंगसरकर :
भारत के एक और दिग्गज खिलाड़ी दिलीप वेंगसरकर ने इंग्लैंड के खिलाफ 26 टेस्ट मैच खेले हैं। जिसमें उनके खाते में 1589 रन दर्ज हैं। इस दौरान दिलीप ने 5 शतक व 6 अर्धशतक लगाए।
6. कपिल देव :
भारत को पहला वर्ल्डकप दिलाने वाले सबसे सफल भारतीय कप्तान कपिल देव का इंग्लैंड के खिलाफ रिकॉर्ड काफी अच्छा है। कपिल ने इंग्लिश टीम के अगेंस्ट 27 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उनके नाम 1355 रन दर्ज हैं। इसमें 2 शतक व 8 अर्धशतक भी शामिल हैं।
7. मोहम्मद अजहरुद्दीन :
भूतपूर्व भारतीय कप्तान मो. अजहरुद्दीन ने इंग्लैंड के खिलाफ 15 टेस्ट में 1278 रन बनाए। इसमें 6 सेंचुरी व 3 हॉफसेंचुरी शामिल हैं।
8. वी. मांजरेकर :
भूतपूर्व खिलाड़ी वी. मांजरेकर ने इंग्लैंड के खिलाफ 17 टेस्ट खेले हैं जिसमें उन्होंने 1181 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 3 शतक व 5 अर्धशतक भी शामिल हैं।
9. एमएस धोनी :
भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक धोनी ने इंग्लैंड के खिलाफ 21 टेस्ट खेले जिसमें उनके खाते में 1157 रन दर्ज हैं। इस दौरान धोनी ने कोई शतक नहीं लगाया लेकिन 12 हॉफसेंचुरी जड़ी हैं।
10. फारुख इंजीनियर :
भूतपूर्व खिलाड़ी फारुख इंजीनियर ने इंग्लैंड के खिलाफ 18 टेस्ट खेले हैं जिसमें उनके नाम 1113 रन दर्ज हैं। इस दौरान इंजीनियर ने 1 शतक और 8 अर्धशतक लगाए।
Cricket News inextlive from Cricket News Desk
Cricket News inextlive from Cricket News Desk