1. युवराज सिंह :
साल 2014 में मंहगी बोली लगने के बाद अगले साल यानी 2015 में भी युवराज सिंह को डेयर डेविल्स ने 2.67 मिलियन डॉलर (लगभग 17.8 करोड़ रुपये) में खरीदा था। और यह अब तक की सबसे बड़ी बोली थी।
2. विराट कोहली :
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आते हैं। 2018 सीजन के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने विराट को 17 करोड़ रुपये देकर रिटेन किया है।
3. गौतम गंभीर :
2011 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गौतम गंभीर को 2.4 मिलियन डॉलर (लगभग 16 करोड़ रुपये) में खरीदा था। गंभीर करीब सात साल तक मोस्ट एक्सपेंसिव क्रिकेटर बने रहे। मगर आईपीएल 11 में विराट उनसे आगे निकल गए।
4. रोहित शर्मा :
टीम इंडिया के ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा इस समय बेहतर फॉर्म में हैं। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2018 के लिए रोहित को 15 करोड़ में रिटेन किया है। रोहित की कप्तानी में मुंबई आईपीएल खिताब भी जीत चुका है।
5. एमएस धोनी :
भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस साल चेन्नई में वापसी करेंगे। पिछले दो सीजन से सीएसके ने आईपीएल में हिस्सा नहीं लिया था। मगर इस साल चेन्नई के फैंस को उम्मीद होगी कि माही फिर से चेन्नई को विजेता बनाएंगे। 2018 में सीएसके टीम ने धोनी को 15 करोड़ में खरीदा है।
6. बेन स्टोक्स :
साल 2017 में इंग्लिश खिलाड़ी बेन स्टोक्स को राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स ने 14.5 करोड़ में खरीदा था। हालांकि इस साल स्टोक्स राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते नजर आएंगे। उन्हें 12.5 करोड़ रुपये में खरीदा है।
7. युसुफ पठान :
कोलकाता नाइट राइडर्स ने युसुफ पठान को साल 2011 में 2.1 मिलियन डॉलर (लगभग 13 करोड़ रुपये) में खरीदा था।
8. रॉबिन उथप्पा :
साल 2011 में आईपीएल की नीलामी के दौरान राबिन उथप्पा को पुणे वरियर्स की फ्रैंचाइजी ने 2.1 मिलियन (लगभग 13 करोड़ रुपये) में खरीदा था।
9. दिनेश कार्तिक :
साल 2014 में डेयर डेविल्स ने दिनेश कार्तिक को 2.08 मिलियन डॉलर (लगभग 13 करोड़ रुपये) में खरीदा था।
10. रविंद्र जडेजा :
साल 2012 में राजस्थॉन रायल्स से रिलीज होने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने जडेजा को बड़ी कीमत में खरीदा। जडेजा को करीब 2 मिलियन डॉलर (लगभग 13 करोड़ रुपये) में खरीदा गया था।
Cricket News inextlive from Cricket News Desk