कानपुर। लॉकडाउन के सेकेंड फेज में आज जानिए कौन सी हैं सुपर स्टार खान तिकड़ी के तीसरे सितारे आमिर खान की फिल्में जो आप घर बैठे देख सकते हैं और इंज्वॉय कर सकते हैं। इनमें से कुछ फिल्में उस समय की हैं जब आमिर ने हिट स्टार बनने की ओर कदम बढ़ाये थे और कुछ तब की जब वे मिस्टर परफेक्शनिस्ट के खिताब के दावेदार बन चुके थे। इसके बाद भी अगर आपका दिल ना भरे तो आप सर्च करते जाइएगा आपकी पसंद की फिल्में मिलती जायेंगी।

1- राजा हिंदुस्तानी (नेटफ्लिक्स)

राजा हिन्दुस्तानी 1996 में बनी धर्मेश दर्शन निर्देशित लव स्टोरी है। फिल्म में आमिर खान और करिश्मा कपूर ने लीड रोल प्ले किए हैं। नवंबर 1996 को रिलीज हुई ये फिल्म 1965 की शि कपूर और नन्दा स्टारर जब जब फूल खिले की रीमेक बताई जाती है।फिल्म का म्यूजिक नदीम-श्रवण ने दिया गया था। उस साल यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी, इसने सात स्टार स्क्रीन पुरस्कार सहित पांच फिल्मफेयर पुरस्कार जीते थे।

2- दिल चाहता है (अमेजन प्राइम)

दिल चाहता है 2001 में फ़रहान अख्तर के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म बतौर निर्देशक उनका डेब्यु थी। फिल्म में आमिर खान, सैफ अली खान, अक्षय खन्ना, प्रीति जिंटा, सोनाली कुलकर्णी और डिंपल कपाड़िया ने लीड रोल प्ले किए थे।फिल्म ने बेस्ट फीचर फिल्म हिंदी के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी जीता था। फ़िल्म तीन दोस्तों की कहानी है कि कैसे ये तीनों उम्र के साथ अपनी रिस्पांसिबिलटी समझते हैं। इन तीनों करेक्टर समीर, सिद्धार्थ और आकाश की भूमिका सैफ, अक्षय खन्ना, और आमिर ने प्ले की हैं।

3- तारे जमीन पर (नेटफ्लिक्स)

2007 में रिलीज ये फिल्म आमिर का डायरेक्शनल डेब्यु भी है। हांलाकि इसे कंसीव अमोल गुप्ते ने किया और वे इसके राइटर और क्रिएटिव डायरेक्टर भी हैं। फिल्म का म्यूजिक शंकर-एहसान-लॉय का है। यह फिल्म आठ साल के ईशान (दर्शील सफारी) की कहानी बताती है जो डिस्लेक्सिक होने के कारण बहुत टार्चर होता हैष बाद में उसके टीचर बने आमिर उसे हेल्प करके एक विनर की तरह आगे लाते हैं।

4- अंदाज अपना अपना (अमेजन प्राइम)

अंदाज़ अपना अपना 1994 में रिलीज हुई कॉमेडी मूवी थी और इसे राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट किया। लीड रोल में पहली और आखिरी बार आमिर खान और सलमान खान एक साथ नजर आये थे। उनके साथ रवीना टंडन, करिश्मा कपूर और परेश रावल, महमूद, और शक्ति कपूर ने भी खास किरदार निभाये थे। इसका डायलॉग क्राइम मास्टर गोगो आज भी लोगों को याद है। ये फिल्म अपने समय की बड़ी फ्लॉप थी, लेकिन अब इसे काफी पसंद किया जाता है और इसे कल्ट मूवी का दर्जा दिया जाता है।

5- दंगल (नेटफ्लिक्स)

दंगल एक रियल लाइफ स्पोर्टस ड्रामा है निर्माण भी आमिर खान ने किया है। फिल्म का डायरेक्शन और राइटिंग नितीश तिवारी ने किया है। इस फिल्म में आमिर के साथ साक्षी तंवर, फातिमा सना शेख, और जायरा वसीम ने मुख्य किरदार निभाये हैं। साथ ही सान्या मल्होत्रा, सुहानी भटनागर और अपारशक्ति खुराना के भी इंपोर्टेंट रोल हैं। दिसम्बर 2016 को रिलीज ये मूवी पहलवान महावीर सिंह फोगाट की रियल लाइफ पर बेस्ड है जिसने नौकरी के लिए कुश्ती छोड़ दी और इस कारण उसका भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने का सपना भी अधूरा रह गया। वह सोचता है कि उसका अधूरा सपना उसका बेटा पूरा करेगा, लेकिन उसके घर लगातार चार बेटियों के होने से वह निराश हो जाता है, लेकिन उसकी बड़ी बेटियां, गीता फोगाट और बबीता फोगाट मिल कर उसका सपना पूरा करती हैं।

6- 3 ईडियट्स (अमेजन प्राइम)

3 इडीयट्स 2009 मे रिलीज हुई थी और फिल्म की कहानी उपन्यासकार चेतन भगत के प्रसिद्ध अंग्रेजी उपन्यास फाइव प्वांइट समवन पर बेस्ड है। इस फिल्म में आमिर के साथ करीना कपूर, आर माधवन, शर्मन जोशी, बोमन इरानी और ओमी वैद्य लीड रोल में नजर आए थे। ये फिल्म एजुकेशन सिस्टम और उसके डेली लाइफ में रेलिवेंट होने पर सवाल उठाती है।

7- पीके (नेटफ्लिक्स)

पीके का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है। राजकुमार, विधु विनोद चोपड़ा और सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ इस फिल्म के प्रोड्यूसर भी हैं। यह फिल्म दिसम्बर 2014 को रिलीज हुई थी।फिल्म में आमिर के अलावा अनुष्का शर्मा, संजय दत्त, बोमन ईरानी और सुशांत सिंह राजपूत भी नजर आते हैं। ये भारत की सबसे सफल फिल्म मानी है। मूवी कहानी एक एलियन के इर्दगिर्द घूमती है और जो गलती से पृथ्वी पर आता है और उसका यान को बुलाने वाला रिमोट एक चोर लेकर भाग जाता है। इसके बाद वह धरती पर ही फंस जाता है।

8- बाजी (अमेजन प्राइम)

ये 1995 में बनी एक्शन फिल्म है जिसे आशुतोष गोवरिकर ने डायरेक्ट किया और आमिर के साथ ममता कुलकर्णी ने इसमें लीड रोल प्ले किया है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर एवरेज कारोबार किया, लेकिन इसका म्यूजिक काफी पाप्युलर हुआ था।

9- रंग दे बसंती (नेटफ्लिक्स)

रंग दे बसंती जनवरी 2006 को फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म के निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा हैं और आमिर, सिद्धार्थ नारायण, सोहा अली खान, कुणाल कपूर, माधवन, शरमन जोशी, अतुल कुलकर्णी और ब्रिटिश अभिनेत्री एलिस पैटन ने इसमें लीड रोल किए हैं। यह फिल्म नई दिल्ली, मुंबई, राजस्थान और पंजाब में फिल्माई गयी थी। इसकी कहानी एक ब्रिटिश डॉक्युमेंट्री फिल्ममेकर की है जो अपने दादा की डायरी के बेस पर भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों पर एक फिल्म बनाने के लिए भारत आती है। इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फॉरेन लेंग्वेज फिल्म के लिए 2006 बाफ्टा अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था। इसके अलावा इसी कैटेगरी में इसको गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड और अकादमी पुरस्कार के लिए भारत की ऑफीशियल एंट्री के रूप में चुना गया। फिल्म का म्यूजिक एआर रहमान का का था उनको भी दो अकादमी पुरस्कार नॉमिनेशन मिले थे।फिल्म रंग दे बसंती का मुख्य भाव है जागृति। यह फिल्म अपनी मान्यताओं के बारे में सोचने और उठ खड़े होने के बारे में है और हमें यह इशारा करती है कि क्रांति की जरूरत शायद आज भी है।

10- मंगल पांडे (अमेजन प्राइम)

मंगल पांडे द राइज़िंग 2005 की फिल्म है। यह पहले स्वतंत्रता संग्राम के सिपाही मंगल पांडे की जीवन गाथा और 1857 के भारतीय विद्रोह में उनकी भूमिका पर आधारित एक बायोपिक हिस्टॉरिकल फिल्म है।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk