कानपुर। गूगल इंडिया ने हाल ही में 'ईयर इन सर्च 2019' रिपोर्ट जारी की है, इसमें भारत में सबसे ज्यादा किन हस्तियों के बारे में सर्च किया गया है, इसके बारे में जानकारी दी गई है। तो आइये, जानें भारत में इस साल कौन गूगल ट्रेंड के टॉप 10 लिस्ट में रहा।।।

10. कोएना मित्रा

बॉलीवुड एक्ट्रेस कोएना मित्रा इस साल खूब चर्चा में रही हैं। यह भी उन हस्तियों की लिस्ट में हैं, जिन्हें गूगल पर इस साल भारत में सबसे ज्यादा सर्च किया गया। गूगल की रिपोर्ट बताती है कि इस साल अक्टूबर में कोएना के बारे में खूब सर्च किया गया। इसके अलावा, वह बिग बॉस में हिस्सा लेने के चलते भी काफी ट्रेंड हुई थीं। 2019 में 'कोएना मित्रा' गूगल ट्रेंड के भारतीय पर्सनालिटी वाली कैटगरी में 10वें नंबर पर हैं।

top personalities in google trends भारत में इस साल सभी को पीछे छोड़ गूगल पर अभिनंदन बने टॉप ट्रेंड

9. सिद्धार्थ शुक्ला

बिग बॉस के घर में जाने के बाद से सिद्धार्थ शुक्ला को काफी फेम मिल गया है। अपनी हरकतों के चलते सिद्धार्थ आए दिन चर्चा में रहते हैं। गूगल पर इस साल भारत में उनके बारे में भी सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। 'सिद्धार्थ शुक्ला' 9वें ऐसे हस्ती हैं, जिनके बारे में इस साल भारत में सबसे ज्यादा सर्च किया गया है।

8. तारा सुतारिया

'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने वाली तारा सुतारिया भी इस साल इंटरनेट पर खूब छाई रहीं। गूगल पर इस साल भारत में उनके बारे में भी सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। 'तारा सुतारिया' 8वीं ऐसी हस्ती हैं, जिनके बारे में इस साल भारत में सबसे ज्यादा सर्च किया गया है।

7. रानू मंडल

'तेरी मेरी कहानी', 'आदत', और 'आशिकी में तेरी' जैसे गानों को अपनी आवाज देने वाली गायक रानू मंडल ने इस साल भारत में खूब अपनी ओर लोगों का ध्यान खींचा। 'रानू मंडल' भारत की 7वीं ऐसी हस्ती हैं, जिनके बारे में इस साल भारत में सबसे ज्यादा सर्च किया गया है।

6. रिषभ पंत

महेंद्र सिंह धोनी के बाद भारतीय क्रिकेट टीम में विकेट कीपिंग का कमान संभालने वाले रिषभ पंत भी इस साल खूब सुर्खियों में रहे हैं। ऋषभ पंत छठे ऐसे हस्ती हैं, जिनके बारे में इस साल भारत में सबसे ज्यादा सर्च किया गया है।

5. विक्की कौशल

सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित फिल्म 'उरी' इसी साल रिलीज हुई थी। इस फिल्म में विक्की कौशल ने मेजर विहान सिंह शेरगिल की भूमिका निभाई थी, जिसके लिए उन्हें खूब तारीफ मिली। विक्की कौशल पांचवें ऐसे हस्ती हैं, जिनके बारे में इस साल भारत में सबसे ज्यादा सर्च किया गया है।

4. आनंद कुमार

ऋतिक रौशन स्टारर फिल्म 'सुपर 30' भी इसी साल रिलीज हुई थी। सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार के बारे में भी इस साल गूगल पर खूब सर्च किया गया है। गूगल ट्रेंड के टॉप 10 पर्सनालिटी वाली लिस्ट में आनंद कुमार इस साल चौथे नंबर पर हैं।

3. युवराज सिंह

युवराज सिंह ने इसी साल क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी। 10 जून, 2019 को उन्होंने क्रिकेट से संन्यास ले लिया। तब बड़ी संख्या में फैन्स ने उनके बारे में सर्च किया था। युवराज सिंह तीसरे ऐसे हस्ती हैं, जिनके बारे में इस साल भारत में सबसे ज्यादा सर्च किया गया है।

Google Trends 2019: भारत में इस साल गूगल पर क्या क्या किया गया सबसे ज्यादा सर्च, जानें...

2. लता मंगेशकर

भारत रत्न और सुर सम्रागी लता मंगशकेर भी इस साल खूब सुर्खियों में रही हैं। लता जी के बारे में इस साल नवंबर में बहुत सर्च किया गया है। लता जी, भारत में दूसरी ऐसी हस्ती हैं, जिनके बारे में इस साल सबसे ज्यादा सर्च किया गया है।

1. अभिनंदन वर्तमान

पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत ने बालाकोट एयर स्ट्राइक को अंजाम देने वाले भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर इस साल खूब सुर्खियों में रहे। पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों ने भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश की, जिसे अभिनंदन ने नाकाम कर दिया। अभिनंदन ने अपने मिग 21 से पाकिस्तान के F16 फाइटर विमान को नष्ट कर दिया। बता दें कि गूगल ट्रेंड के टॉप 10 पर्सनालिटी वाली लिस्ट में अभिनंदन वर्तमान इस साल पहले नंबर पर हैं।

top personalities in google trends भारत में इस साल सभी को पीछे छोड़ गूगल पर अभिनंदन बने टॉप ट्रेंड

National News inextlive from India News Desk