भारतीय राजनीति के युवा चेहरे
1- अखिलेश यादव
अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के बड़े बेटे हैं। अखिलेश समाजवादी पार्टी के चेयरपर्सन भी हैं। वह वर्तमान समय मे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। 38 साल की उम्र मे उत्तर प्रदेश की राजनैतिक बागडोर संभालने वाले वह सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री हैं। अखिलेश यादव कन्नोज विधानसभा से जीते हैं।

भारतीय राजनीति के युवा चेहरे
2- उमर अब्दुल्लाह
उमर अब्दुल्लाह जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री हैं। वह जम्मू कश्मीर की एक राजनैतिक परिवार से आते हैं। वह जम्मू कश्मीर के सबसे युवा मुख्यमंत्री थे। वह राहुल गांधी के बेहद करीबी माने जाते हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के समय वह यूनियन मिनिस्टर भी रह चुके हैं।

भारतीय राजनीति के युवा चेहरे
3- राहुल गांधी
कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष और नेहरू गांधी परिवार से आने वाले राहुल गांधी देश की राजनीति का एक युवा चेहरा है। वह पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और कांग्रेस की वर्तमान अध्यक्ष सोनियां गांधी के बेटे हैं। राहुल को पार्टी की ओर से 2014 मे हुए लोक सभा चुनावों के लिए पीएम कंडीडेट के तौर पर प्रोजेक्ट किया गया था। वह अमेठी से मेंबर ऑफ पार्लियामेंट हैं। 42 वर्ष की उम्र मे वो देश की दूसरी सबसे बड़ी नेशनल पार्टी के उमाध्यक्ष हैं।

भारतीय राजनीति के युवा चेहरे
4- ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया
ज्योतिरादित्य सिंधिया पूर्व कांग्रेस लीडर माधवराव सिंधिया के बेटे हैं। वह ग्वालियर के राजघराने से संबंध रखते हैं। वह गुना से कांग्रेस पार्टी के सासंद है। वह सिंधिया स्कूल ग्वालियर के बोर्ड मेंबर हैं। वह मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं।

भारतीय राजनीति के युवा चेहरे
5- अगाथा संगमा
मेघालय के तुरा संसदीय क्षेत्र से अगाथा संगमा सांसद हैं। वह कांग्रेस पार्टी की टिकट पर वहां से जीती हैं। यूपीए सरकार की दूसरी कैबिनेट मे वह 29 वर्ष की उम्र मे वह सबसे युवा सांसद हैं। वह पूर्व लोकसभा स्पीकर पीए संगमा की बेटी हैं। अगाथा पर्यावरण के क्षेत्र मे काम करती हैं। वह एक वकील भी हैं। उन्हें फोटोग्राफी करने का शौक है।

भारतीय राजनीति के युवा चेहरे
6- सुप्रिया सुले
सु्प्रिया सुले पूर्व कृषि मंत्री और कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष शरद पवार की बेटी हैं। सुप्रिया पुणे की ऊर्जावान नेता हैं। महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए चलने वाले कैंपेन मे वह एक सक्रिय नेता है। वह देश की सबसे युवा पीढ़ी से आती हैं। वह मुंबई के नेहरू सेंटर की ट्रस्टी भी हैं। 15वें लोक सभा चुनाव मे वह चुनी गई सदस्य हैं। वह पूर्व मे राज्य सभा की सदस्य भी रह चुकी हैं।

भारतीय राजनीति के युवा चेहरे
7- जितेन्द्र सिंह
जितेन्द्र सिंह राजस्थान से हैं। उनका पूरा नाम जितेन्द्र प्रताप सिंह प्रभाकर बहादुर हे। वह वर्तमान मे स्टेट ऑफ यूथ अफेयर्स और स्पोटर्स के राज्य मंत्री हैं। वह राज्य के गृह मंत्री भी रह चुके हैं। कंग्रेस के टिकट पर जितेन्द्र ने राजस्थान के अलवर से चुनाव जीता था। वह भारत के सबसे युवा राजनेताओं मे से एक हैं।

भारतीय राजनीति के युवा चेहरे
8- नवीन जिंदल
नवीन जिंदल मशूहर कारोबारी और पूर्व कांग्रेस के नेता ओपी जिंदल के बेटे हैं। वह हरियाणा के कुरूक्षेत्र से सांसद रह चुके हैं। वह टेक्सस यूनिवर्सिटी से एमबीए हैं। वह जिंदल स्टील और पावर लि. के चेयरमैन हैं। उन्होंने सर्वाजनिक रूप से उन सभी लोगों का सथ दिया जो कहते हैं कि उन्हे राष्ट्रध्वज अपने घर की छत पर लगाना है। वह जिंदल स्कूल और मैनेजमेंट के चेयरमैन हैं। स्वास्थ और शिक्षा से जुड़े कार्यक्रमों मे उनकी भागेदारी नजर आती है।

भारतीय राजनीति के युवा चेहरे
9- सचिन पायलट
सचिन पायलट कांग्रेस के पूर्व नेता राजेश पायलट के बेटे हैं। जिन्होंने इंडियन एयरफोर्स मे स्क्वाडन लीडर के तौर पर देश की सेवा की। सचिन अपने पिता के नक्शे कदमो पर चले। वह अजमेर से सांसद रह चुके हैं। वह कॉपोरेट अफेयर्स मिनिस्टर भी रह चुके हैं। सचिन ने जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्लाह की बेटी सारा से लव मैरिज की है। सारा उमर अब्दुल्लाह की बहन हैं।

भारतीय राजनीति के युवा चेहरे
10- मिलिंद देवड़ा
मिलिंद देवड़ा पूर्व राजनेता और मंत्री रहे मुरली देवड़ा के बेटे हैं। मिलिंद साउथ मुंबई संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के सांसद हैं। वह देश के सबसे युवा नेताओं मे से एक हैं। युवाओं मे मिलिंद खासे लोकप्रिय हैं। कई मामलों मे उनके विचार युवाओं को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।

 

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Interesting News inextlive from Interesting News Desk